April OTT Release: मौज में कटेगा समर सीजन! अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये नई सीरीज और मूवीज
Upcoming OTT Release 2025 का तीसरा महीना मार्च खत्म होने की कगार पर है और अप्रैल शुरू होने वाला है। आने वाले महीने में मनोरंजन भी ऑन टॉप रहने वाला है। सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी कई शानदार मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से थ्रिलर शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की तरह इस मंथ भी सिनेमा जगत की तरफ से एक से बढ़कर एक थ्रिलर आपको देखने को मिलेंगे। सिर्फ थिएटर्स ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लेटेस्ट शोज की बहार आने वाली है। मार्च की तरह अप्रैल भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (April OTT Release 2025) पर मनोरंजन से भरपूर रहेगा, क्योंकि अपकमिंग ओटीटी रिलीज में कई सारी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और मूवीज के नाम शामिल हैं।
आइए इस लेख में जानते हैं कि साल के चौथे महीने में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (Upcoming OTT Release) पर कौन-कौन से थ्रिलर आने वाले हैं।
अप्रैल 2025 ओटीटी रिलीज लिस्ट
बदलते समय के साथ-साथ फैंस का सिनेमा देखने का नजरिया भी बदल गया है। अब सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर नए-नए शोज को देखने के लिए सिनेप्रेमी काफीि बेताब रहते हैं। इसी आधार पर हम आपके लिए अप्रैल 2025 में ऑनलाइन रिलीज होने वाली अपकमिंग वेब सीरीज और मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं।
ये भी पढ़ें- Kanneda Web Series: क्या है पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा की 'कनेडा' की कहानी? किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें सीरीज
फिल्म/सीरीज | ओटीटी प्लेटफॉर्म | रिलीज डेट |
टेस्ट | Netflix | 4 अप्रैल |
चमक 2 | Sony Liv | 4 अप्रैल |
छोरी 2 | Prime Video | 11 अप्रैल |
लेजेंड हनुमान 6 | Jio Hotstar | 11 अप्रैल |
घाटी | Prime Video | 18 अप्रैल |
यू सीजन 5 | Netflix | 24 अप्रैल |
ज्वेल थीफ | Netlfix | 25 अप्रैल |
लवयापा | Netlfix | TBA |
छावा | Netflix | TBA |
मेरे बीवी की हसबैंड | Jio Hotstar | TBA |
सुपर व्बॉयज मालेगांव | Prime Video | TBA |
इस तरह से ये वो आने वाली फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो इस महीने में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन जगत में धमाल मचाती हुई नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी कुछ की रिलीज डेट की अनाउंंसमेंट होना अभी बाकी है।
छावा की ओटीटी रिलीज का सबको इंतजार
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ड्रामा पीरियड फिल्म छावा की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 40 दिनों का सफर पूरा करने वाली छावा ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
फोटो क्रेडिट- एक्स
माना जा रहा है कि 10 अप्रैल से पहले छावा की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जा सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ये भी पढ़ें- Friday Release: इस वीकेंड मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज, थिएटर में Sikandar और OTT पर इन सीरीज-फिल्मों का धमाका
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।