विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंतजार खत्म! Off Campus Season 2 की रिलीज डेट का ऐलान, Prime Video पर इस तारीख को होगी रिलीज

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:37 PM (IST)

Off Campus 2 Release Date: रोमांटिक वेब सीरीज ऑफ कैम्पस का दूसरा सीजन कब आ रहा है? इसकी तारीख आखिरकार सामने आ गई है।

ऑफ कैम्पस सीजन 2 की रिलीज डेट आई सामने। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऑफ कैम्पस सीजन 2 की रिलीज डेट आई सामने। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. ऑफ कैम्पस सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान

  2. एले कैनेडी की बुक सीरीज पर बेस्ड है रोमांटिक शो

  3. ऑफ कैम्पस का पहला सीजन हुआ था सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ऑफ कैम्पस सीजन 2 (Off Campus Season 2) की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। 6 महीने पहले ओटीटी पर धमाल मचाने वाली वेब सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार इसकी तारीख सामने आ गई है।

अमेजन प्राइम वीडियो (Amozon Prime Video) पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज ऑफ कैम्पस को काफी पसंद किया गया था। यह 2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक थी। पहले सीजन की कहानी हेना वेल्स (एला ब्राइट) और गैरेट ग्राहम (बेलमोंट कैमेली) की दिखाई गई थी, लेकिन इस बार कहानी एली (मिका अब्दल्ला) और डीन (स्टीफन कैलिन) के इर्द-गिर्द दिखाई जाएगी।

ऑफ कैम्पस 2 की रिलीज डेट

लुईसा लेवी द्वारा बनाई गई ऑफ कैम्पस सीजन 2 की रिलीज की अनाउंसमेंट हो गई है। इसे देखने के लिए आपको पांच महीने का इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, सीरीज प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल 2027 को रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की है। वीडिय में मिका और स्टीफन साथ में दिखाई दे रहे हैं। 

क्या है सीरीज की कहानी?

ऑफ कैम्पस सीजन 2 में एली और डीन की कॉम्प्लीकेटेड रिलेशनशिप को दिखाया जाएगा। पहले सीजन में डीन को प्लेब्वॉय के रूप में दिखाया गया था और एली जिसका ब्रेकअप हो गया था, वो अपनी लाइफ से कैसे डील कर रही है, यह दिखाया गया। दोनों सीक्रेटली कैजुअल रिलेशनशिप में होते हैं। अब दूसरे सीजन में उनकी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

किस किताब पर बेस्ड है ऑफ कैम्पस?

ऑफ कैम्पस एले कैनेडी (Elle Kennedy) की बेस्टसेलिंग बुक सीरीज पर आधारित है। बुक सीरीज की पहली किताब 'द डील' में हैना और गैरेट की कहानी से होती है जिसके बाद 'द मिस्टेक' में जॉन लोगन (एंटोनियो सिप्रियानो) और ग्रेस आइवर्स (इंडिया फाउलर) की कहानी आती है।

मगर ऑफ कैम्पस में पहले सीजन के बाद दूसरा सीजन एले कैनेडी की तीसरी किताब 'द स्कोर' पर बनी है। पहले सीजन के आने के बाद प्राइम वीडियो के लिए एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- OTT पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, रिलीज होते ही बनी Must Watch; भूल जाएंगे 'ऑफ कैंपस'!

यह भी पढ़ें- 36 मिलियन व्यूज के साथ इतिहास रचने वाली सीरीज 'Off Campus' का सीजन 2 कंफर्म, कब होगा रिलीज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।