विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 सीजन, 32 एपिसोड..., उत्तर प्रदेश के गांव की कहानी ने जीता दिल, बिना मारधाड़ के भी बनी OTT की टॉप रेटेड सीरीज

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:21 PM (IST)

ओटीटी पर आई एक ऐसी आम सी स्टोरी जिसने पूरे देश के दिलों में जगह बना ली। कहानी में कोई सस्पेंस, थ्रिल या हाई इंटेंस एक्शन नहीं था, फिर भी यह नंबर-1 सीरीज बन गई। 

ओटीटी की टॉप रेटेड वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी की टॉप रेटेड वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. IMDb से सीरीज को मिली है 9 रेटिंग

  2. OTT की बन गई थी नंबर-1 सीरीज

  3. साधारण कहानी ने छू लिया था सबका दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी फिल्म या सीरीज का सबसे बड़ा हथियार उसकी कहानी होती है। सीरीज या फिल्म में भले ही थ्रिल, सस्पेंस और हाई इंटेंस एक्शन न हो, लेकिन अगर उसकी कहानी अच्छी है तो दर्शकों का दिल जीत ही लेती है। 6 साल पहले भी एक साधारण सी कहानी को ओटीटी पर दिखाया गया जो अब ओटीटी की सबसे पसंदीदा सीरीज में गिनी जाती है।

कहानी कुछ ज्यादा सस्पेंस या मिस्ट्री से भरी नहीं थी। यह कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द घूमती है और गांववालों की बहुत आम सी कहानी बयां करती है। गांव की परिस्थिति, देसीपन और मजाकिया ढंग के साथ यह सीरीज दर्शकों से जुड़ गई। सीरीज की कहानी ही नहीं, किरदार भी छा गए।

ओटीटी की मस्ट वॉच सीरीज

पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स को 4 और सीजन बनाने पड़े और पांचवां सीजन भी आ रहा है। जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है पंचायत (Panchayat)। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 2020 में स्ट्रीम हुई 'पंचायत' को लेकर किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी बड़ी हिट सीरीज बनेगी लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने हर किसी का दिल जीत लिया।

panchayat

क्या है सीरीज की कहानी?

उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा गांव में सेट पंचायत की कहानी गांव के प्रधान, सचिव और गांववालों के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले सीजन की कहानी में फ्रेश इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हुए अभिषेक त्रिपाठी की है जो फुलेरा गांव में सचिव की टेंपररी नौकरी कर लेता है। वह ग्रामीण संस्कृति से एकदम अनजान है। बिना किसी हाई इंटेंस ड्रामा े भी आज पंचायत बेस्ट सीरीज में गिनी जाती है जिसे IMDb से भी 9 रेटिंग मिली है।

घर-घर में मशहूर हुए किरदार

सचिव के किरदार में जितेंद्र कुमार को खूब पसंद किया गया। वहीं, सीरीज में रघुबीर यादव ने बृज भूषण दुबे, नीना गुप्ता ने मंजू देवी, फैसल मलिक ने प्रह्लाद पांडे, चंदन रॉय ने विकास शुक्ला और सांविका ने रिंकी दुबे का किरदार निभाया है। सीरीज में और भी किरदार हैं, जिन्होंने घर-घर में पहचान हासिल की।

panchayat on ott

कब आ रहा है पंचायत का पांचवा सीजन?

पहले सीजन की सफलता के बाद पंचायत 2, फिर 3 और पिछले साल की सीजन 4 भी आया। अब पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) का इंतजार है जो 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अब कहानी बनराकस के प्रधान बनने और शादी के लिए सचिव का रिंकी के माता-पिता को मनाने के इर्द-गिर्द घूमेगी।

यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT Release: दूल्हा बनेंगे 'सचिव जी', उप प्रधान के लिए होगा दंगल, कब आएगा पंचायत का सीजन 5?

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 4 X Review: फुलेरा में फूल खिला पाए सचिव जी? पंचायत सीजन 4 को लेकर दर्शकों ने दिया अपना रिव्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।