विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आते ही कॉमेडी ड्रामा ने हथिया ली नंबर 1 की कुर्सी, दुनियाभर में छाई 5 एपिसोड की सीरीज

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:07 PM (IST)

OTT पर आते ही एक कॉमेडी ड्रामा ने अपना कब्जा जमा लिया है यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर नंबर 1 पर कब्जा जमाए बैठी कॉमेडी सीरीज

ओटीटी पर नंबर 1 पर कब्जा जमाए बैठी कॉमेडी सीरीज

HighLights

  1. ओटीटी पर नंबर 1 पर कब्जा जमाए बैठी कॉमेडी सीरीज

  2. 5 एपिसोड की सीरीज ने आते ही मचाया तहलका

  3. क्या है कॉमेडी-ड्रामा की कहानी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच कॉमेडी ड्रामा जॉनर का अलग ही क्रेज है। वहीं अगर इस जॉनर का कंटेंट ओटीटी पर मिल जाए तो बात ही कुछ और है क्योंकि इसे घर बैठे-बैठे किसी भी वक्त एंजॉय किया जा सकता है।

इसी जॉनर की 5 एपिसोड की कॉमेडी सीरीज ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक दे दी है और इसने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें- प्यार और ऑब्सेशन के बीच का फर्क दिखाती है ‘इश्का इश्का’, दमदार है कहानी और किरदार

नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही कॉमेडी सीरीज

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज 21 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई। सिद्धांत चतुर्वेदी के द्वारा बनाई गई सीरीज मटरगश्ती (Matargashti) में राजेश कुमार, अद्रिजा सिन्हा, सौम्या उन्याल, शक्ति कुमार जैसे कलाकारों ने काम किया है।

Matargashti

3 दिनों से यह सीरीज नंबर 1 काबिज थी लेकिन अब यह रोडिज: रीबर्थ के बाद दूसरे नंबर पर है लेकिन फिर भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है।

दुनियाभर में कर रही ट्रेंड

21 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने के बाद, हिंदी कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'मटरगश्ती' नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टीवी सीरीज ट्रेंडिंग चार्ट्स पर 18वें नंबर पर पहुंच गई है।

Matargashti (1)

क्या है कहानी?

लखनऊ पर आधारित इस शो में 19 साल की धारा (अद्रिजा सिन्हा) की कहानी है, जो कॉलेज में पढ़ने वाली एक होनहार छात्रा है। वह अपनी आजादी और अपनी कामुकता (सेक्शुअलिटी) को समझना और खोजना चाहती है। लेकिन उसके पिता उसकी बहुत ज्यादा परवाह करते हैं और जब उन्हें इस बात का पता चलता है तो वे हैरान रह जाते हैं। वे धारा की डेटिंग लाइफ को बिगाड़ने के लिए छुपकर मजेदार तरकीबें अपनाते हैं, जिससे पिता और बेटी के बीच एक दिलचस्प जनरेशन क्लैश देखने को मिलता है।


सीरीज के बारे में

इस सीरीज में 5 एपिसोड हैं और हर एक एपिसोड एवरेज 20 मिनट का है। भरपूर कॉमेडी और ड्रामा से सजी सीरीज एक अच्छा मैसेज देकर भी जाती है। इस सीरीज को सिद्धांत चवन ने बनाया है।

यह भी पढ़ें- Chaar Yaar Review: चोर-पुलिस की कहानी में अंडरवर्ल्ड-एक्शन का तड़का, फिर कहां चूकी 'चार यार'?