प्यार और ऑब्सेशन के बीच का फर्क दिखाती है ‘इश्का इश्का’, दमदार है कहानी और किरदार
Obsession देखकर अगर आपको भी 'निक्की' के किरदार से डर लगा लेकिन फिर भी इसकी कहानी दिलचस्प लगी तो प्राइम वीडियो की 'इश्का-इश्का' बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी।
-1792426447194_m.webp)
ऑब्सेशन की याद दिला देगी इश्का-इश्का सीरीज
HighLights
ऑब्सेशन की याद दिला देगी इश्का-इश्का सीरीज
हैली शाह ने निभाया डार्क किरदार
साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखी जुनूनी प्यार की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में प्यार, रोमांस और दिली अहसास को लेकर कई रोमांटिक फिल्में बनी हैं। वहीं इसके उलट ऐसी कहानियां कम हैं जिनमें कोई एक इंसान प्यार में इतना पागल या कहें कि जुनूनी हो जाता है कि फिर वह किसी भी कीमत पर अपने इश्क को पाना चाहता है।
फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के किरदार राधे और 'डर' में शाह रुख के किरदार राहुल मेहरा जैसे कैरेक्टर्स के जरिए हिंदी फिल्मों में हमने हीरो को तो इस तरह के किरदारों में देखा है लेकिन हीरोइन द्वारा निभाए गए ऐसे किरदार शायद ही मिलेंगे।
ऑब्सेशन की याद दिला देगी प्राइम वीडियो की सीरीज
इसी साल जब मई में हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) रिलीज हुई तो इसे दुनियाभर के दर्शकों ने सराहा। क्योंकि इस बार कहानी में लीड हीरोइन के सिर पर प्यार का जुनून सवार था। उसका एकतरफा प्यार धीरे-धीरे इतना खौफनाक बन जाता है कि बात खून-खराबे तक पहुंच जाती है।
-1792426571781.webp)
अगर आप भी ऑब्सेशन (Obsession) की कहानी से प्रभावित हुए तो आपको प्राइम वीडियो की 'इश्का-इश्का' (Ishqa Ishqa) भी जरूर पसंद आएगी। क्योंकि इसकी कहानी में भी लीड एक्ट्रेस को एकतरफा प्यार होता है और इसे पाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।
खौफनाक है सीरीज की कहानी
'इश्का-इश्का' की कहानी हैली के कैरेक्टर आरोही के ईर्द-गिर्द घूमती है जो कबीर से बेहद शिद्दत से प्यार करती है। समझदार होने के साथ-साथ आरोही बहुत भावुक भी है, जिस वजह से उसके बर्ताव का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
-1792426596177.webp)
कहानी का खौफनाक पहलू तब शुरू होता है जब कबीर अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी (अनुष्का कौशिक) के साथ शांत जिंदगी बिता रहा होता है लेकिन इस बीच आरोही उसकी जिंदगी में वापस आती है और फिर इस लव ट्रायंगल का बेहद खौफनाक सफर शुरू होता है।

क्या आरोही के खातिर, कबीर सुहानी से अलग हो जाता है? क्या आरोही अपनी जिद से सुहानी या कबीर के साथ कुछ दर्दनाक कर देती है? या फिर इश्क के जुनून में वह खुद को ही नुकसान पहुंचाती है? इन सवालों के जवाब सीरीज देखने पर ही मिलेंगे।
'इश्का-इश्का' के बारे में
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज इश्का-इश्का दो पार्ट में रिलीज हुई है और दोनों पार्ट को मिलाकर टोटल 20 एपिसोड्स हैं। सीरीज को आर. अमित कुमार झा ने निर्देशित किया है वहीं इसके राइटर राजेश बच्चानी हैं। इसमें हैली शाह, सत्यजीत दुबे और अनुष्का कौशिक ने अहम किरदार निभाए हैं। सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध है।
