Netflix पर तांडव मचा रही ये धांसू क्राइम थ्रिलर, आते ही 24 घंटे में ही हथिया ली नंबर 1 की गद्दी
इस समय एक क्राइम थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म ...और पढ़ें
-1780503729560_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ओटीटी पर यूं तो हर हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज होती है लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो ऑडियंस के दिल और दिमाग पर अपना कब्जा जमा लेती हैं। आज हम आपको 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर के बारे में बताने वाले हैं।
हम जिस क्राइम थ्रिलर की बात कर रहे हैं उसे देखकर आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा। मात्र एक महीने से भी कम समय के अंदर इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया और यहां आते ही इसने तांडव मचा दिया है।
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' फ्लॉप होने से टूट गई थीं शालिनी पांडे, बोलीं- 'जिंदगी का सबसे बड़ा सबक...'
एक महीने से भी कम समय मे ओटीटी पर रिलीज
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इस शातिर चोर की कहानी की खूब चर्चा है। हम बात कर रहे हैं धनुष की फिल्म कारा (Kara) की जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 28 मई को रिलीज हुई थी और अभी भी धाक जमाकर बैठी है। फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंडिंग में बनी हुई है। दमदार कहानी और परफॉर्मेंस की वजह से ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।
-1780504090758.jpg)
क्या है कारा की कहानी?
फिल्म में धनुष और ममता बैजू की केमिस्ट्री शानदार है। इस फिल्म की कहानी चोर करसामी उर्फ कारा जिसका किरदार धनुष ने निभाया है उसके इर्द-गिर्द घूमती है। कारा अपने काम में माहिर है और बड़ी ही चालाकी और अनोखे अंदाज से चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
-1780504112761.jpg)
अपनी आखिरी चोरी को अंजाम दे रहा होता है और सोचता ही कि इसके बाद से चोरी छोड़ देगा लेकिन वहीं कांड हो जाता है। फिल्म की कहानी सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं और बदले का एक ऐसा ताना-बाना बुना गया है जो आखिरी तक बांधे रखता है।
'कारा' को आप नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, और मलायालम भाषा देख सकते हैं। इसे Imdb पर 10 मे से 7.1 की रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें- 13 एपिसोड में सिमटी थी 37 साल पहले आए शो की कहानी, IMDb ने दी थी 8.1 की धांसू रेटिंग, करण जौहर ने किया था कमाल
