विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर आते ही छाई डेटिंग ऐप वाले रोमांस की कहानी, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही रोमांटिक सीरीज

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:59 PM (IST)

Netflix पर आते ही एक रोमांटिक सीरीज ने अपना कब्जा जमा लिया है। यह सीरीज प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक सीरीज

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक सीरीज

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक सीरीज

  2. आते ही टॉप 10 में छाई डेटिंग ऐप की कहानी

  3. 6 एपिसोड की सीरीज में है भरपूर रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेटिंग ऐप्स की अच्छी-बुरी कहानियां आपने रियल लाइफ लाइफ में तो जरूर सुनी होगी। लेकिन अब इसी टॉपिक के इर्द-गिर्द एक कहानी स्क्रीन पर भी उतरी है।

ये कहानी दो ऐसे लोगों की है जिन्होंने खुद अपना-अपना डेटिंग ऐप बनाया है। प्यार के एल्गोरिदम में जहां लड़की काफी प्रेक्टिकल है वहीं लड़का पैशनेट। इस बीच दोनों ही एक-दूसरे का डेटिंग ऐप टेस्ट करते हैं और देखते हैं कि यूजर्स की तरह ही उनकी जिंदगी में डेटिंग ऐप्स कैसे काम करेगा?

यह भी पढ़ें- 'कुत्तों' की कहानी ने OTT पर जमाई हुकूमत, 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म ने जीता जनता का दिल

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही 6 एपिसोड की सीरीज

है ना दिलचस्प! ये कहानी 6 एपिसोड की सीरीज में पिरोयी गई है और 2 अक्टूबर को ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है। कमाल की बात ये है कि आते ही इस फिल्म ने प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। सीरीज का नाम है #लव (#Love)।

Love (8)

सीरीज के बारे में

तमिल भाषा में बनी यह सीरीज हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा में देखने के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज में अर्जुन दास (Arjun Das) और ऐश्वर्या लक्ष्मी (Aishwarya Laxmi) मुख्य भूमिका में है। इस सीरीज को बालाजी मोहन ने निर्देशित किया है वहीं सौंदर्या रजनीकांत इस शो की प्रोड्यूसर हैं और निर्मल विलियम्स ने इसकी कहानी लिखी है।

Love (9)

सीरीज का मुख्य मुद्दा यही है कि आखिर डेटिंग ऐप्स के इस दौर में रोमांस और कनेक्शन कैसे बदलते हैं? कहानी में अर्जुन और ऐश्वर्या ये जवाब ढूढ़ने की कोशिश कर रहे हैं एक रिश्ते में क्या ज्यादा जरूरी है प्यार या कम्पैटिबिलिटी?

Love (7)

अर्जुन और ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट

अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अर्जुन ने पिछली बार वन्स मोर में लीड किरदार निभाया था। फिल्म को निग्नेश श्रीकांत ने निर्देशित किया था और इसमें उनके साथ अदिती शंकर भी थीं।

ऐश्वर्या के काम कि बात करें तो वे पिछली बार आशा में नजर आई थीं जो एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और इसमें उनके साथ उर्वशी और जोजू जॉर्ज जैसे कलाकारों ने काम किया था।

यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर धाक जमाने आ रही ढाई घंटे की कॉमेडी ड्रामा Epic, कब और कहां देखें आनंद देवरकोंडा की फिल्म?