विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dabba Cartel: ड्रग्स स्मलिंग का देशी जुगाड़ Sabana Azmi की 'डब्बा कार्टेल', सामने आया दिलचस्प टीजर

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 29 Feb 2024 02:15 PM (IST)Updated: Thu, 29 Feb 2024 02:25 PM (IST)

Dabba Cartel Teaser ड्रग्स तस्करी को लेकर बॉलीवुड कई फिल्मों का निर्माण कर चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं ओटीटी ...और पढ़ें

'डब्बा कार्टेल' का पहला टीजर हुआ रिलीज (Photo Credit-Netflix)
'डब्बा कार्टेल' का पहला टीजर हुआ रिलीज (Photo Credit-Netflix)

HighLights

  1. 'डब्बा कार्टेल' का टीजर आया सामने
  2. शबाना आजमी की है वेब सीरीज
  3. ड्रग्स स्मलिंग पर आधारित है सीरीज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dabba Cartel First Look: निर्माता फरहान अख्तर एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए एक रोचक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'डब्बा कार्टेल' है। खास बात ये है कि इस सीरीज में फरहान की सौतेली मां शबाना आजमी अहम भूमिका को अदा करने वाली हैं।

29 फरवरी के दिन 'डब्बा कार्टेल' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो ये बताता है कि ड्रग्स के गोरख धंधे को देशी जुगाड़ के साथ महिलाओं का गुट कैसा फैला रहा है। आइए एक नजर इस सीरीज के टीजर पर डाली जाए।

'डब्बा कार्टेल' का लेटेस्ट टीजर रिलीज

यूं तो सिनेमा जगत में कई ऐसी मूवीज और वेब सीरीज बन चुकी हैं, जो ड्रग्स स्मलिंग के मुद्दे अलग-अलग तरह से दर्शाती हैं। लेकिन डब्बा कार्टल में ड्रग्स की तस्करी के लिए एक देशी जुगाड़ लगाया गया है। खान के डिब्बे में किस तरह से इस शहर में स्पाई किया जाता है, उसको आप इस वेब सीरीज के लेटेस्ट टीजर में देख सकते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर डब्बा कार्टल का ये टीजर रिलीज किया गया है। जिसे देखने के बाद इस श्रंखला के लिए आपकी भी एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

1 मिनट 11 सेकंड के डब्बा कार्टल के इस टीजर में आपको सीरीज की पूरी स्टार कास्ट की झलक देखने को मिलेगी। जिनमें शबाना आजमी, अंजलि धवन, ज्योतिका, शालिनी पांडे और गजराज राव जैसे कई फिल्मी कलाकार शामिल हैं। 

जल्द रिलीज होगी डब्बा कार्टल 

नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज के टीजर को देखने के बाद हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही ये सीरीज ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

बता दें डब्बा कार्टल से पहले बीते साल शबाना आजमी ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ते हुए फैंस का दिल जीता।

ये भी पढ़ें- 'मिर्ज़ापुर' जैसी कल्ट सीरीज़ बनाने वाले फ़रहान अख़्तर चले नेटफ्लिक्स, फैंस को हुई 'मिर्ज़ापुर 3' की चिंता