विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix ने किया 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की प्रीक्वल सीरीज का एलान, नए 'एडवेंचर' पर लेकर जाएगी Other Worlds की कहानी

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:08 PM (IST)

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने हाल ही में एमी अवॉर्ड विनर 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की प्रीक्वल सीरीज 'अदर वर्ल्ड: ए स्ट्रेंजर थिंग्स एडवेंचर' का नया टीजर रिलीज किया है।

नेटफ्लिक्स पर आएगी 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की प्रीक्वल सीरीज

नेटफ्लिक्स पर आएगी 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की प्रीक्वल सीरीज 

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर आएगी 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की प्रीक्वल सीरीज 

  2. कब रिलीज होगी 'अदर वर्ल्ड' सीरीज?

  3. नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया नया टीजर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉकिन्स, इंडियाना में अजीब घटनाएं शुरू होने से बहुत पहले, मैरियन, नेवादा में और भी अजीब चीजें हो रही थीं। जिसकी कहानी हमें नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने 'अदर वर्ल्ड्स: अ स्ट्रेंजर थिंग्स एडवेंचर' (Other Worlds: A Stranger Things Adventure) का पहला टीजर जारी किया। यह नेटफ्लिक्स की सुपरहिट साइंस-फिक्शन सीरीज का प्रीक्वल है, जिसका सफर पांचवें सीजन के साथ खत्म हो गया।

नेटफ्लिक्स ने शेयर किया नया टीजर

एक मिनट की इस क्लिप में पुराना गाना 'श-बूम (लाइफ कुड बी अ ड्रीम)' बजता है। वहीं विजुअल में कैमरा एक साइकिल के ऊपर से होते हुए एक वार्निंग की तरफ बढ़ता है।

स्ट्रेंजर थिंग्स का प्रीक्वल होगी यह सीरीज

'स्ट्रेंजर थिंग्स' (Stranger Things) के मास्टरमाइंड मैट और रॉस डफर और केट ट्रेफी की यह नई सीरीज 1950 के दशक पर आधारित है। यह ब्रॉडवे शो 'द फर्स्ट शैडो' की घटनाओं से पहले का समय है। इसका प्रोडक्शन जल्द ही न्यू मैक्सिको में शुरू होगा, और कलाकारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

 

क्या होगी प्रीक्वल की कहानी?

प्रीक्वल सीरीज 'अदर वर्ल्ड्स: अ स्ट्रेंजर थिंग्स एडवेंचर' 1950 के दशक पर आधारित है। यह उस समय की कहानी है, जब 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के मुख्य किरदारों ने इंडियाना के हॉकिन्स शहर में एक अलौकिक साजिश का पर्दाफाश किया था, उससे कई दशक पहले की बात है। यह नया शो 'स्ट्रेंजर थिंग्स: द फर्स्ट शैडो' (Stranger Things: The First Shadow) की घटनाओं से भी पहले का है, जिसमें 1959 के हॉकिन्स में हेनरी क्रील के मुश्किल भरे अतीत को दिखाया गया है'।

strangerrrr

कौन होगा प्रीक्वल की कास्ट में?

'अदर वर्ल्ड्स' के लिए अभी तक किसी कलाकार के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इस प्रीक्वल शो की क्रिएटिव टीम के बारे में जानकारी दी है। डफर ब्रदर्स और ट्रेफी के अलावा, निर्देशक जो राइट को शुरुआती तीन एपिसोड के निर्देशन के लिए चुना गया है।

कब रिलीज होगी सीरीज?

'अदर वर्ल्ड्स' की रिलीज की कोई तारीख तो रिवील नहीं की गई है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि यह 2028 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रामायणम् के बाद OTT-थिएटर्स में आएंगी 10 मूवी -सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।