Netflix पर दूसरे सीजने के साथ वापस लौटेगी फैमिली एंटरटेनर सीरीज, एक महीने से भी कम समय में की गई अनाउंसमेंट
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फैमिली ड्रामा सीरीज का दूसरा सीजन एक महीने से भी कम समय में घोषित कर दिया गया है।
-1790584411636_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इस समय एक फैमिली ड्रामा काफी चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं कॉमेडी ड्रामा चुम्बक (Chumbak) की जिसे हाल ही में 10 सितंबर को रिलीज किया गया था।
इसकी सफलता को देखते हुए मात्र एक महीने से भी कम समय के अंदर मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। इससे दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
दिखाई गई है पांच परिवारों की कहानी?
यह सीरीज इसी नाम की कॉलोनी पर आधारित है और मुंबई में एक रो-हाउस बस्ती में रहने वाले पांच परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस शो को आतिश कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे कपाड़िया ने जमनादास (जेडी) मजेठिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' (Sarabhai Vs Sarabhai), 'खिचड़ी' (Khichdi) और दूसरे हिट सिटकॉम के लिए जाने जाते हैं।
-1790584684875.webp)
कब आएगा दूसरा सीजन?
ये पड़ोसियों वाली कॉमेडी सीरीज 1 अक्टूबर को आठ नए एपिसोड के साथ वापसी कर रही है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसके पहले भाग में दर्शकों को एक ऐसी जीवंत कॉलोनी से मिलवाया गया था जहां सभी की जिंदगी एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई थी।
किसी एक की समस्या जल्द ही सबकी चिंता का विषय बन जाती थी, जिससे कई मजेदार और उथल-पुथल भरे हालात पैदा होते थे। आठवां एपिसोड कई अनसुलझे सवालों के साथ खत्म हुआ, जिससे दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता बनी रही कि आगे क्या होगा?
View this post on Instagram
क्या होगी सीजन 2 की कहानी?
'चुंबक पार्ट 2' कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें कॉलोनी में नई-नई परेशानियां और उलझनें देखने को मिलती हैं। जब कॉलोनी के लोग एक बार फिर एक-दूसरे की जिंदगी में शामिल होते हैं, तो उनकी दोस्ती की परीक्षा होती है। नीना गुप्ता और देवेन भोजानी द्वारा निभाए गए किरदार, रजनी और कुकू, इस अफरातफरी के बीच सभी को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे।
दूसरे पार्ट में आपको फिर से वही कलाकारों की टोली देखने को मिलेगी जिनमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीपा धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज़ ईरानी और अतुल कुमार शामिल हैं।
