सस्पेंस हो तो ऐसा! रिलीज के दो साल बाद OTT पर छाई जबरदस्त हॉरर फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं लगेगा 'भूतनी' का पता
अगर आप वाकई कोई अद्भुत और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक मूवी ...और पढ़ें

OTT प्लेटफॉर्म पर छाई हॉरर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
OTT प्लेटफॉर्म पर छाई दो साल पुरानी फिल्म
हॉरर फिल्म का क्लाइमैक्स सीन उड़ा देगा होश
2 घंटे की पूरी फिल्म में एक के बाद एक सस्पेंस से भरे सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिनेमाघरों में कई फिल्में ऐसी होती हैं कि वह कब आई और कब गईं पता ही नहीं चलता, लेकिन जब वह OTT प्लेटफॉर्म पर आती हैं, तो गदर मचाकर रख देती हैं। 2 साल पहले डायना पेंटी की एक ऐसी ही सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर रिलीज हुई थी, जिसका शायद नाम भी आपको याद न हो।
वैसे तो फिल्म तो हॉरर थ्रिलर है, लेकिन जिस तरह का मूवी का सस्पेंस है, ये आपके दिमाग की सभी पेंच खोल। OTT पर तहलका मचा रही इस फिल्म के अंत तक आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि असली भूतनी आखिर है कौन? क्या है फिल्म की कहानी और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते हैं, नीचें पढ़ें हर डिटेल।
कैसे शुरू होती है हॉरर फिल्म की कहानी?
OTT पर ट्रेंड कर रही जिस फिल्म की कहानी की हम बात कर रहे हैं, वह साल 2024 में रिलीज हुई थी। मूवी की शुरुआत होती है शिमला छोड़कर शांत सिटी में बसने आए कपल आदित्य और डॉ श्रुति का साथ, जिनके घर में उनके साथ अजीबो-गरीब चीजें होती हैं, जिसके बाद कपल डिटेक्टिव गजराज अवस्थी को हायर करते हैं। गजराज भी केस में पूरी तरह इन्वॉल्व हो जाता है और सच्चाई की तह तक जाने की कोशिश करता है।
हालांकि, जैसे-जैसे वह केस की तरफ बढ़ता है ये मामला और भी उलझता जाता है। वह अंजलि नाम की लड़की के पीछे पड़ जाता है,जिसके अंदर आत्मा है और वह आदित्य और श्रुति को मारना चाहती है। क्या अंजलि एक आत्मा है? अगर वो आत्मा नहीं है तो कौन है? डिटेक्टिव अवस्थी को अस्पताल के रूम नंबर 11 में ऐसा क्या मिलता है, जिससे उनका उलझा केस सुलझने लगता है, इन सभी सवालों के जवाब आपको फिल्म अद्भुत (Adbhut Movie) देखने के बाद मिलेंगे।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं अद्भुत?
फिल्म के हॉरर सीन भले ही बहुत ज्यादा डरावने न हों, लेकिन मूवी का सस्पेंस इतना ज्यादा तगड़ा है कि अंत तक आप अपनी जगह छोड़ नहीं पाओगे। अगर आपने अब तक फिल्म अद्भुत नहीं देखी है, तो मूवी को आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।
मूवी में जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जहां डिटेक्टिव गजराज अवस्थी का किरदार अदा किया, तो वहीं डायना पेंटी फिल्म में मैरी मैथ्यूज बनीं। इसके अलावा मूवी में विक्रम गोखले, प्रदीप कुमार, रोहन मेहरा, श्रेया धनवंतरी जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई।
