विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मिर्जापुर वापस आएगा...', गुरमीत सिंह के चौथे सीजन का किया ऐलान; अपने प्रोडक्शन की सीरीज पर भी बोले निर्देशक

By Deepesh PandeyEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 02 Oct 2026 02:36 PM (IST)

निर्देशक गुरमीत सिंह ने अपना नया प्रोडक्शन हाउस 'चीता ऑन द मून' लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और छोटे ...और पढ़ें

मिर्जापुर के नए सीजन पर बोले गुरमीत सिंह/ फोटो-इंस्टाग्राम

मिर्जापुर के नए सीजन पर बोले गुरमीत सिंह/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. गुरमीत सिंह ने प्रोडक्शन हाउस 'चीता ऑन द मून' लॉन्च किया

  2. ग्रामीण और छोटे शहरों की कहानियों पर करेंगे फोकस

  3. लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का नया गाना जल्द होगा रिलीज 

दीपेश पांडेय, मुंबई। फोन भूत’ और ‘मिर्जापुर : द मूवी’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘इनसाइड एज’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके गुरमीत सिंह अब कहानी कहने की अपनी दुनिया को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं। उन्‍होंने अपना प्रोडक्शन हाउस चीता ऑन द मून शुरु किया है।

इसके अंतर्गत उनकी योजना देश के ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से जुड़ी ऐसी कहानियां सामने लाने की है, जो लोगों के दिलों को छुए। अपने इस नए वेंचर के बारे में उन्होंने बात करते हुए बताया कि वह अपने प्रोडक्शन में किस तरह का कंटेंट बनाने की प्लानिंग में हैं।

शहरी और गांव के दर्शक हैं टारगेट

इस नई पारी के बारे में वह कहते हैं, "जब भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म बिल्कुल नया था, तब मैं वेब सीरीज इनसाइड एज से निर्देशक के अलावा बतौर सह निर्माता भी जुड़ा था। मैं कह सकता हूं कि मैंने सिनेमा और डिजिटल प्लेटफॉर्म की इस दुनिया में बतौर निर्माता ही प्रवेश किया था। बतौर निर्माता काम करने का मन तो हमेशा से ही रहा है।"

उन्होंने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, "इनसाइड एज के बाद वेब सीरीज मिर्जापुर आई, तो निर्देशन में झुकाव ज्यादा हो गया था। उसमें भी बहुत मजा आया। अब उसी के साथ कोशिश है कि दूसरे लोगों के साथ जुड़कर कोई नई दुनिया या नई कहानी बनाई जाए। जो मिर्जापुर जैसे ही शहरी और गांव दोनों पृष्ठभूमि से जुड़े दर्शकों से जुड़ पाए।इसी सोच के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस चीता आन द मून शुरू किया।जिसमें मेरे पार्टनर विशाल बजाज हैं।"

Screenshot 2026-10-02 142905

प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है तैयार

गुरमीत सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "इंडस्ट्री में उनका निक नाम चीता है, जो लेखक और गीतकार वरुण ग्रोवर ने दिया था। उसी के आधार पर हमने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम रखा। हमें लगा कि यह अच्छा और अतरंगी है, तो क्यों न इसी के साथ आगे जाएं।"

अपने प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट्स पर गुरमीत कहते हैं, "हमारी एक फिल्म तैयार है, जल्द ही हम उसकी घोषणा करेंगे। इसके बारे में मैं बस इतना बता सकता हूं कि एक नवोदित डायरेक्टर की फिल्म है, लेकिन वो डायरेक्टर अपने आप में ही एक बड़ी हस्ती हैं। दो वेब सीरीज पर काम चल रहा है। इसके अलावा अगले साल एक और फीचर फिल्म पर काम शुरु करेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि हमारी कहानियां हार्टलैंड से जुड़ी हो। देसीपन के साथ ऐसी हो जिससे हर क्षेत्र, हर वर्ग के लोग जुड़ सकें।"

Screenshot 2026-10-02 142947

मिर्जापुर के बाद नई फिल्म

गुरमीत के ही निर्देशन में बनी वेब सीरीज पान पर्दा जर्दा काफी समय पहले ही शूटिंग पूरी होने के बावजूद भी अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। इस बारे में वह कहते हैं, "दर्शको के सामने अगला वही प्रोजेक्ट आएगा, जो जियो हाटस्टार पर प्रदर्शित होगी। हम भी उसकी रिलीज तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। देरी का कारण मुझसे ज्यादा शो के निर्माता ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकते हैं। शो जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया है और पूरा बन भी चुका है।"

वेब सीरीज मिर्जापुर के अगले सीजन पर गुरमीत कहते हैं, "फिलहाल तो मैं इस पर आधिकारिक जवाब देने योग्य नहीं हूं। मैं बस इतना बता सकता हूं कि मिर्जापुर वापस आएगा। अब कौन से आकार या प्रारूप में आएगा, वो दर्शकों को जल्द ही पता चलेगा।"

यह भी पढ़ें- जीतकर भी Mirzapur: The Movie से हार गई Hanuman Ansh, विदेशी मिट्टी पर मचाया 'भौकाल'; 25 दिनों में दमदार कमाई

यह भी पढ़ें- Rahat Fateh Ali Khan ने 'सांसों की माला' गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- 'कई लोग तो डर जाते...'