Mirzapur 4 के बारे में श्वेता त्रिपाठी ने दी बड़ी अपडेट, कब रिलीज होगा क्राइम ड्रामा का चौथा सीजन?
'मिर्जापुर' (Mirzapur) में गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली श्वेता तिवारी ने एक इवेंट में शो के चौथे सीजन के बारे में जानकारी दी।
-1795955341549_m.webp)
अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी की तस्वीर
HighLights
श्वेता त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर 4' के बारे में दिया अपडेट
कब रिलीज होगा क्राइम ड्रामा का चौथा सीजन?
अपने किरदार के बारे में क्या बोलीं श्वेता?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने एक इवेंट में मिर्जापुर के चौथे सीजन के बारे में जानकारी दी। सीरीज में श्वेता ने गोलू का किरदार निभाया है। वहीं हाल ही में आई 'मिर्जापुर: द मूवी' में भी अपने किरदार को दोहराया। अब हाल ही में उन्होंने 'मिर्जापुर 4' के बारे में अपडेट दिया।
'मिर्जापुर 4' के बारे में दिया अपडेट
अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) ने बताया कि 'मिर्जापुर' के अगले सीजन की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। इस क्राइम सीरीज में गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वालीं श्वेता ने कहा कि 'मिर्जापुर' की दुनिया में वापस लौटने को लेकर टीम भी दर्शकों जितनी ही उत्साहित है।
यह भी पढ़ें- Panchayat 5 के प्रीमियर से पहले 'फुलेरा' पहुंचे केविन पीटरसन, गमछा बांधकर बोले सीरीज के धांसू डायलॉग्स
कब आएगी 'मिर्जापुर 4' (Mirzapur 4)?
जब पूछा गया कि 'मिर्जापुर' का अगला सीजन कब आएगा, तो श्वेता ने बताया कि अभी लिखने का काम चल रहा है और पूरी टीम नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
-1795955598436.webp)
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'इसके आने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, आखिरकार जब आप कुछ बहुत बेहतरीन तैयार कर रहे हों, तो उसे पहले अच्छे से तैयार होने देना पड़ता है और फिर धैर्य के साथ उसके पूरा होने का इंतजार करना होता है। फिलहाल सीजन 4 की स्क्रिप्टिंग चल रही है। यकीन मानिए, मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं ; मैं भी जानना चाहती हूं कि अब गोलू के साथ क्या होगा और गुड्डू कहां पहुंच गया है। वे दोनों क्या कर रहे हैं? और हां, कालीन भैया भी हैं हम उनके बारे में भी जरूर जानेंगे'। श्वेता ने ये अपडेट इंडिया टुडे ग्रुप के इवेंट में दी।
अपने किरदार के बारे में क्या बोलीं श्वेता?
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, 'किसी भी लड़की को गोलू जैसी स्थिति में नहीं होना चाहिए। उससे न सिर्फ उसके सपने छीने गए हैं, बल्कि उसकी अपनी पहचान भी छीन ली गई है'।
-1795955701728.webp)
मिर्जापुर के बारे में
मिर्जापुर (Mirzapur) भारत के सबसे लोकप्रिय क्राइम ड्रामा में से एक बन गया है। तीन सीजन की यह कहानी सत्ता, बदले और पारिवारिक दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है। पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) और रसिका दुगल जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज 2024 में अपने तीसरे सीजन के साथ लौटी थी।
इसके मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) के जरिए इस फ्रैंचाइजी का विस्तार किया और कहानी को वेब सीरीज से आगे बढ़ाया। यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रि
यह भी पढ़ें- Panchayat 5 के प्रीमियर से पहले 'फुलेरा' पहुंचे केविन पीटरसन, गमछा बांधकर बोले सीरीज के धांसू डायलॉग्स
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।