OTT पर पौराणिक शो का बोलबाला, 'द्रौपदी' की ढाल बन लौटेंगे 'कान्हा'; 'महाभारत' सीजन 2 का प्रोमो आउट
भारत का पहला पौराणिक AI शो महाभारत अपने नए सीजन के साथ एक बार लौट रहा है। जिसका नया प्रोमो ...और पढ़ें

महाभारत सीजन 2 की रिलीज डेट आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
जियो हॉटस्टार पर 'महाभारत एक धर्मयुद्ध' सीजन 2 की घोषणा
यह एआई-एनिमेटेड सीरीज इस महीने होगी स्ट्रीम
द्रौपदी के चीरहरण और कृष्ण द्वारा रक्षा पर केंद्रित होगा सीजन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में तो काफी लंबे समय से पौराणिक कहानी के प्रति झुकाव देखने को मिल ही रहा था। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी माइथोलॉजिकल शो का बोलबाला देखने को मिला।
हस्तिनापुर का वीर, द लीजेंड ऑफ हनुमान और श्रीमद् रामायण के बाद अब सफल सीरीज 'महाभारत एक धर्मयुद्ध' अपने नए सीजन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रही है।
महाभारत: एक धर्मयुद्ध के नए सीजन की हुई घोषणा
महाभारत एक धर्मयुद्ध के नए सीजन की घोषणा करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए सीजन 2 की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी इसकी कुछ झलकियां दिखाई।
प्रोमों में महाभारत का वो दृश्य दिखाया गया है, जब भरी सभा में कौरव, द्रौपदी का अपमान करते हुए चीरहरण करते हैं। जब द्रौपदी रक्षा के लिए भगवान कृष्ण को पुकारती हैं, तो कान्हा उनकी ढाल बनकर अपमान से उन्हें बचाते हैं। महाभारत: एक धर्मयुद्ध के दूसरे सीजन का शानदार प्रोमो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "जब सभा में गूंजी द्रौपदी की पुकार, तब श्री कृष्ण बनकर आए उनकी ढाल। महाभारत: एक धर्मयुद्ध सिर्फ जियो हॉटस्टार पर।"
View this post on Instagram
कब तक स्ट्रीम होगा पौराणिक शो का दूसरा सीजन?
मेकर्स ने वीडियो अंत करने के साथ ही यह भी जानकारी शेयर कर दी कि महाभारत: एक धर्मयुद्ध का सीजन 2 इस महीने ही 24 नवंबर से ऑनएयर होगा। मेकर्स की इस अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "जियो हॉटस्टार आप नए सीजन को अभी स्ट्रीम कर दो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं कब से इस सीजन का इंतजार कर रहा हूं।"

आपको महाभारत: एक धर्म युद्ध भारत का पहली पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एनिमेटेड सीरीज है। इस सीरीज की खास बात ये है कि इसे बिना किसी फिजिकल कैमरा के बनाकर सिर्फ एडिटिंग से तैयार किया गया है। यह सीरीज महाभारत के महाकाव्य को एक नए विजुअल अंदाज में पेश करती है, जिसमें धर्म, सत्ता के संघर्ष और नियति को दिखाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।