2 घंटे 7 मिनट की फिल्म ने आते ही Netflix पर जमाई हुकूमत, डार्क कॉमेडी थ्रिलर बन गई मस्ट वॉच
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई डार्क कॉमेडी फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो आते ही छाई गई है।

नेटफ्लिक्स पर छाई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई फिल्म
डार्क कॉमेडी है मूवी का जॉनर
रिलीज के साथ ही आई चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स मौजूदा समय में मनोरंजन का अनोखा साधन बन गया है। हर हफ्ते इस ओटीटी प्लेटफॉर्म एक न एक नई फिल्म और वेब सीरीज को लेकर किया जाता है। इसी आधार पर गुरुवार को नेटफ्लिक्स पर एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है।
2 घंटे 7 मिनट की ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आते ही छाई गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर छाई नई फिल्म
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसे 4 जून 2026 को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। फिल्म का जॉनर डार्क कॉमेडी थ्रिलर है। फैंस इसकी रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आते ही ये उनकी उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नजर आ रही है। मूवी में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका को अदा किया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म मां बहन (Maa Behen) की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Maa Behen Review: छोटी सोच पर करारी चोट है माधुरी दीक्षित की 'मां-बहन', फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

गुरुवार को मां बहन को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई। निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी की कहानी की तरफ गौर किया जाए तो ये बेहद रोमांचक है। मां बहन में एक विधवा मां और उसकी दो बेटियों की कहानी को दर्शाया गया है। जिसके पड़ोसी की लाश अचानक उसके घर की किचन में मिलती है। जिससे फिल्म की स्टोरी में मोड़ आता है।

उस पड़ोसी की लाश ठिकाने लगाने के लिए ये तीनों मां बेटियां क्या जुगाड़ लगाती हैं और उनको किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, उसके लिए आपको नेटफ्लिक्स पर फिल्म मां बहन को देखना पड़ेगा। साथ ही ये मूवी समाज के एक ऐसे गंभीर मुद्दे पर चोट करती है, जो काफी संवेदनशील है।
मस्ट वॉच बनी मां बहन
माधुरी दीक्षित स्टारर मां बहन ने अपनी शानदार कहानी के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया है। इसी वजह से ये मूवी अब नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बन गई है। फिल्म की कास्ट के बारे में बात की जाए तो उसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका में मौजूद हैं।
