विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lock Upp Season 2 में होगा पहला एलिमिनेशन, इन 5 कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा; किसका टूटेगा 1 करोड़ का सपना?

Published: Tue, 30 Jun 2026 06:40 PM (IST)

लॉकअप सीजन 2 विवादों की वजह से पहले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है। अब फर्स्ट वीक का ...और पढ़ें

लॉकअप सीजन 2 में 5 कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा/ फोटो- Instagram

लॉकअप सीजन 2 में 5 कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर भले ही एक लंबे ब्रेक के बाद अपना विवादित रियलिटी शो 'लॉकअप' का सीजन 2 लेकर लौटी हों, लेकिन उनका फैंस को ये इंतजार करवाना सफल रहा है। शो में इस बार टीवी की फेमस पर्सनैलिटीज राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी और धीरज धूपर से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, लैला जैसे कई लोग नजर आ रहे हैं।

प्रीमियर डे से ही सुर्खियां बटोर रहा नेटफ्लिक्स (Netflix) का ये शो अब पहले एलिमिनेशन की तरफ बढ़ चुका है। पहले हफ्ते में किन 5 कंटेस्टेंट्स पर खतरे की तलवार लटकी और किसके आउट होने के सबसे ज्यादा चांसेस हैं, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स।

पहले वीक में खतरे में रहे 5 कंटेस्टेंट

एक तरफ जहां हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला अपना सच दुनिया के सामने स्वीकार करके सुरक्षित हो गए, लेकिन पहला टास्क होने पर इन दोनों ने किसी को भी सुरक्षित नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ सुनीता आहूजा ने भी गेम में सर्वाइव करने के लिए इन्फ्लुएंसर आकांक्षा चौधरी की पोल-खोल करते हुए योगेश के लिए उनकी फीलिंग बता दी, जिससे वह भी सुरक्षित हो गईं।

उसके अलावा बचे हुए कंटेस्टेंट्स ने किसी न किसी तरह से खुद को सुरक्षित कर लिया, लेकिन जो एलिमिनेशन के खतरे से खुद को नहीं बचा पाए, उसमें श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस में मैंने उसे...',Akanksha Chamola के गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह आई सामने, फैंस हो जाएंगे शॉक्ड!

WhatsApp Image 2026-06-30 at 5.07.49 PM

पहले ही हफ्ते में आउट होने के किसके हैं ज्यादा चांस?

इन पांचों नॉमिनेटैड कंटेस्टेंट्स में श्रेया कालरा का पहले ही दिन से गेम काफी मजबूत है, जहां अक्सर उनका और आकांक्षा का झगड़ा देखने को मिलता है। वहीं दूसरी तरफ सूफी भी गेम में सही जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य तीन कंटेस्टेंट माधुरी, रियाज अली और श्रेष्ठा अय्यर का गेम पहले हफ्ते में उभरकर सामने नहीं आया है।

_ - 2026-06-30T183515.553

श्रेष्ठा अय्यर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं, जिससे शो के दर्शकों को ये उम्मीद है कि शायद वह बच जाए। शो से एविक्ट होने के फैंस को सबसे ज्यादा चांसेस माधुरी और रियाज के लग रहे हैं। दोनों में से इस वीक कौन एलिमिनेट होता है, इसका कल यानी कि बुधवार को पता चल ही जाएगा, जहां रितेश और फराह के शो से पहला कंटेस्टेंट आउट होगा।

यह भी पढ़ें- 'आकांक्षा को विलेन बनाने...', Gaurav Khanna पर बरसे ससुर, 'बच्चे' को लेकर बिगड़ा दोनों का रिश्ता?