विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के 10 साल बाद Gaurav Khanna और आकांक्षा का होने जा रहा तलाक, 'लॉक अप 2' में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published: Sun, 28 Jun 2026 08:37 AM (IST)

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' सीजन 2 में खुलासा किया है कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं।

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना का होने जा रहा तलाक

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना का होने जा रहा तलाक

HighLights

  1. बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना का होने जा रहा तलाक

  2. आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में किया खुलासा

  3. 1 साल से अलग रह रहे दोनों  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'टीवी के सुपरस्टार' कहे जाने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा ने 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर पर की इस बात को कंफर्म किया और बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।

आकांक्षा ने शो में किया खुलासा

रियलिटी शो में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक नहीं हुई थी। मेरे और गौरव के बीच हालात खराब नहीं हैं। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और वो फ्यूचर एक दूसरे के साथ नहीं है'।


यह भी पढ़ें- 'दुखी ही रहना...', Gaurav Khanna की पत्नी आकांक्षा चमोला ने श्री श्री रवि शंकर से ट्रोलिंग को लेकर मांगी सलाह

आकांक्षा ने बताया कि उनकी फैमिली कोशिश की कि वे एक दूसरे को थोड़ा और टाइम दे लेकिन बात नहीं बनी और आखिरकार अब वे दोनों अलग होने जा रहे हैं।

बिग बॉस 19 में गौरव की बात बनी चर्चा

इस खुलासे के बाद, बच्चे न पैदा करने के फैसले को लेकर कपल की पुरानी बातचीत पर फिर से लोगों का ध्यान गया है। आकांक्षा का बयान सामने आने के कुछ ही समय बाद, बिग बॉस 19 से गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का एक पुराना क्लिप ऑनलाइन सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया था कि शुरुआत में पिता बनने की इच्छा होने के बावजूद, उन्होंने अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान किया।

gaurav khanna (2)

बिग बॉस 19 में मृदुल के साथ बातचीत के दौरान, गौरव ने बताया कि हालांकि वे कभी बच्चे चाहते थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने आकांक्षा के फैसले को स्वीकार कर लिया।

आकांक्षा ने भी की थी इस बारे में बात

बिग बॉस 19 शो के फैमिली वीक में जब आकांक्षा आई थीं तब उन्होंने भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी भी बच्चे पैदा करने की इच्छा नहीं हुई और उन्हें नहीं लगता कि वह बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। आकांक्षा ने कहा कि वह अपने करियर और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान देना चाहती हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर, 2016 को कानपुर में शादी की थी।

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी ने पूरी की Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग, TV-OTT पर कब और कहां आएगा स्टंट शो?