विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आते ही सुपरनैचुरल हॉरर ने मचाया तांडव, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही 134 मिनट की फिल्म

Published: Fri, 18 Sep 2026 01:42 PM (IST)

ओटीटी पर आते ही एक सुपरनैचुरल हॉरर (Supernatural Horror) फिल्म ने टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा जमा लिया है।

ओटीटी पर हॉरर फिल्म ने मचाया तांडव

ओटीटी पर हॉरर फिल्म ने मचाया तांडव

HighLights

  1. ओटीटी पर हॉरर फिल्म ने मचाया तांडव

  2. आते ही टॉप 10 में ट्रेंड कर रही फिल्म

  3. 2 घंटे 14 मिनट की फिल्म ने जमाया कब्जा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म या सीरीज रिलीज होती हैं लेकिन हॉरर फिल्मों की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी है और आते ही यह ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।

2 घंटे 14 मिनट की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज हुई है और आते ही इसने टॉप 10 में जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें- Friday Releases: 18 सितंबर को लगेगा मनोरंजन का महामेला, थिएटर्स- OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज

खौफनाक है हॉरर फिल्म की कहानी

ली क्रोनिन (Lee Crinin) की फिल्म द ममी (The Mummy) की कहानी चार्ली कैनन नाम के टेलीविजन रिपोर्टर और उनकी प्रेग्नेंट वाइफ लारिसा की है जिनकी बेटी आठ साल पहले अगवा हो गई थी। कहानी तब दिलचस्प बन जाती है जब उनकी बेटी केटी उन्हें दोबारा मिल जाती है लेकिन आंशिक रूप से ममी बनी हुई हालत में।

the mummy

उसके बाद वे उसे मैक्सिको में अपने घर ले आते हैं, लेकिन केटी किसी जंगली शिकारी की तरह व्यवहार करती है। दरअसल सालों पहले, एक कल्ट लीडर ने केटी को जिंदा ही मम्मी बना दिया था ताकि उसके शरीर में 'नस्मरानियन' नाम के एक प्राचीन राक्षस को कैद किया जा सके।

the mummy (1)

तो क्या अब केटी की फैमिली उसकी शरीर से उस राक्षस को निकाल पाएगी? क्या आंशिक रूप से ममी बनी केटी पूरी तरह ठीक हो पाएगी? या फिर कहानी का अंत कुछ और ही होगा? इन सवालों के जवाब फिल्म देखने पर मिलेंगे।

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हॉरर फिल्म

जियो हॉटस्टार पर 17 सितंबर को रिलीज हुई हॉरर फिल्म इस वक्त टॉप 10 में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है। एक दिन बाद ही फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। फिल्म की कहानी काफी खौफनाक है, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने लंबे वक्त तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहती है।

the mummy (4)

फिल्म के बारे में

ली क्रोनिन की 'द ममी' 2026 की एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसे ली क्रोनिन ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 'ममी हॉरर' जॉनर का एक नया कॉन्सेप्ट है, जो 'नस्मरेनियन' (Nasmaranian) नाम के एक प्राचीन मिस्र के राक्षस पर आधारित है।

the mummy (3)

यह राक्षस लोगों पर कब्जा कर लेता है और फिल्म में बुरी आत्मा को निकालने (exorcism) से जुड़ी थीम भी है। इसमें जैक रेनर, लाइया कोस्टा, मे कैलामावी और वेरोनिका फाल्कन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर छाने को तैयार अर्जुन दास की #Love, कब और कहां रिलीज होगी रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज?