विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kurukshetra OTT Release: ओटीटी पर छिड़ेगा धर्म और अधर्म के यु्द्ध, कब और कहां रिलीज होगी 'कुरुक्षेत्र'?

Published: Wed, 10 Sep 2025 01:16 PM (IST)

Kurukshetra Web Series महाभारत (Mahabharat) पर फिल्ममेकर्स लंबे समय से फिल्में बनाते आ रहे हैं। अब इस महाकाव्य पर वेब ...और पढ़ें

कहां रिलीज होगी वेब सीरीज कुरुक्षेत्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)
कहां रिलीज होगी वेब सीरीज कुरुक्षेत्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर आ रही है कुरुक्षेत्र सीरीज
  2. कुरुक्षेत्र की ओटीटी रिलीज डेट आउट
  3. इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉकिल जॉनर आज के दौर में फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गया है। फिर चाहें रामायण हो या फिर महाभारत, इन महाकाव्य की कहानियां फैंस को सिनेमा में देखने को मिल रही है। इस कड़ी में अब ओटीटी पर भी एक पौराणिक कहानी वाली वेब सीरीज का एलान हो गया है, जिसका नाम कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) है। 

सीरीज के टाइटल से साफ होता है कि इसमें महाभारत (Mahabharat) के युद्ध मैदान कुरुक्षेत्र के बारे में दिखाया जाएगा। इस माइथोलॉजिकल वेब सीरीज की ओटीटी रिलीज का मेकर्स की तरफ से एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ये कब और कहां ऑनलाइन (Kurukshetra OTT Release Date) स्ट्रीम की जाएगी। 

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी कुरुक्षेत्र

मौजूदा समय में माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म के तौर पर महावतार नरसिम्हा का धमाल देखने को मिला है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर इसकी धाक बनी रही। अब एक एनिमेटेड वेब सीरीज के तौर कुरुक्षेत्र आ रही है, जिसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा फेमस प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से की गई है। 

फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स

यह भी पढ़ें- भूल जाएंगे Drishyam जब देखेंगे इन 5 फिल्मों का सस्पेंस, बाप क्लाइमेक्स वाली ये फिल्में OTT पर मौजूद

सीरीज का एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण सहित महाभारत के बाकी सारे किरदार नजर आ रहे हैं। गौर किया जाए इस सीरीज की रिलीज डेट की तरफ तो 10 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस माइथोलॉजिकल वेब सीरीज को स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, ये कितने एपिसोड होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

लेकिन कुरुक्षेत्र की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और हर कोई इसकी रिलीज के एक्साइटेड नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि महावतार नरसिम्हा की तरह सीरीज कुरुक्षेत्र भी ऑडियंस का दिल आसानी से जीत लेगी। मालूम हो इससे पहले भी महाभारत को लेकर भी कई एनिमेटेड फिल्में और सीरीज बन चुकी हैं। 

सीरीज में दिखेगा महाभारत का रंग

बी आर चोपड़ा की दूरदर्शन पर 80 के दशक में आने वाली महाभारत कल्ट मानी जाती है। उस जैसा पौराणिक कहानी वाला शो अब तक नहीं बन पाया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड सीरीज कुरुक्षेत्र में भी महाभारत का वह पुराना रंग देखने को मिले, जो फैंस के दिलों में जगह बना ले।

यह भी पढ़ें- Materialists OTT Release: कब और कहां स्ट्रीम होगी Dacota Johnson और क्रिस इवांस की रोमांटिक ड्रामा