विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ishqa Ishqa की कहानी में कौन निकला विलेन? दिमाग हिला देगी साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर की कहानी

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:13 PM (IST)

एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही 'इश्का-इश्का' (Ishqa Ishqa) की कहानी में एक खतरनाक मोड़ आया है। कौन है इसका असली विलेन? आइए जानते हैं-

हैली शाह और सत्यजीत दुबे की सीरीज 'इश्का-इश्का' की कहानी

हैली शाह और सत्यजीत दुबे की सीरीज 'इश्का-इश्का' की कहानी

HighLights

  1. हैली शाह और सत्यजीत दुबे की सीरीज 'इश्का-इश्का' की कहानी

  2. साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर की कहानी हिला देगी दिमाग

  3. एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं 'इश्का-इश्का'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की 'इश्का इश्का' पार्ट 2 की कहानी एक साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर के रूप में आगे बढ़ती है। यह कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है जहां पार्ट 1 का सस्पेंस भरा अंत हुआ था। अमित कुमार झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सत्यजीत दुबे (कबीर), हेली शाह (आरोही) और अनुष्का कौशिक (सुहानी) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पार्ट 1 के क्लाइमैक्स में एक साल तक एक-दूसरे से दूर रहने का 'डेयर' खत्म हो जाता है। आरोही, कबीर की जिंदगी में वापस लौटती है वह घायल है, उस पर पट्टियां बंधी हैं, लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान है। इसी के साथ पार्ट 2 में, साइकोलॉजिकल खेल और भी गहरा हो जाता है।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही कॉमेडी ड्रामा ने हथिया ली नंबर 1 की कुर्सी, दुनियाभर में छाई 5 एपिसोड की सीरीज

सुहानी की तरफ झुकती है शक की सुई

जहां पार्ट 1 में सुहानी को कबीर का सहारा और उसकी पार्टनर के रूप में दिखाया गया था, वहीं पार्ट 2 में शक की सुई पूरी तरह से उसी की ओर घूम जाती है। आरोही को यकीन हो जाता है कि सुहानी कोई सोची-समझी साजिश छिपा रही है और वह असल में वह नहीं है, जो वह दिखा रही है।

शुरुआत में कबीर, सुहानी का बचाव करता है, लेकिन आरोही के शक की वजह से उसके मन में भी शक पैदा हो जाता है। कबीर, सुहानी के अतीत का सच सामने लाने की चुनौती स्वीकार करता है। उसे ऐसे सुराग मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि सुहानी ने उससे कई गहरे राज छिपा रखे हैं और वह खुद भी कुछ अलग ही जांच-पड़ताल कर रही है।

Ishqa (6)

कहानी अब एक नॉर्मल लव ट्रायंगल से आगे बढ़कर, एक खतरनाक 'चूहे-बिल्ली' के खेल में बदल जाती है। कबीर एक तरफ आरोही के खतरनाक और हद से ज्यादा अधिकार जताने वाले जुनून में फंसा है, तो दूसरी तरफ सुहानी की असली पहचान सामने आने का खतरा मंडरा रहा है। इससे न केवल कबीर की निजी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है, बल्कि उसकी अधूरी नॉवेल (सीक्वल) भी अधूरेपन के खतरे में हैं।

कहानी में आता है चौंकाने वाला मोड़

सीरीज के आखिरी एपिसोड में कहानी एक बेहद चौंकाने वाले मोड़ पर आकर खत्म होती है, जहां प्यार के पीछे का कड़वा सच सामने आता है। स्टोरी में खतरनाक मोड़ तब आता है जब आरोही के हाथ कबीर की आने वाली नई किताब की स्क्रिप्ट लग जाती है। उसे पढ़कर आरोही के होश उड़ जाते हैं, क्योंकि उनके जीवन में जो कुछ भी घटा, हर दर्द, झगड़ा और हादसा सब उस किताब में पहले से ही दर्ज था। यानी कबीर ने अपनी कहानी उस नॉवेल में उतार दी थी।

Ishqa (9)

कौन निकला असली विलेन?

आरोही को समझ आता है कि कबीर कोई बेकसूर इंसान नहीं था। उसने अपनी किताब को 'हिट' बनाने और उसमें असली दर्द दिखाने के लिए जानबूझकर आरोही और सुहानी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था। उसने खुद यह सारा ड्रामा रचा था ताकि उसे अपनी कहानी के लिए मसाला मिल सके।

Ishqa (8)

अपने ही प्यार से मिले इस बड़े धोखे से आरोही अंदर से पूरी तरह टूट जाती है। गुस्से में वह एक ऐसा कदम उठाती है जो हमेशा के लिए उनकी जिंदगी को बदल देता है। क्या आरोही गुस्से में खुद को कोई नुकसान पहुंचाती है? क्या वह कबीर से खतरनाक बदला लेने का प्लान बनाती है? या फिर कबीर और आरोही की जिंदगी हमेशा के लिए तहस नहस हो जाती है। इन सवालों के जवाब सीरीज में मिलेंगे।

सीरीज के बारे में

इश्का इश्का (Ishqa Ishqa) का पहला पार्ट 7 अक्टूबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुआ था। अब प्लेटफॉर्म पर इसके 30 एपिसोड उपलब्ध है। सीरीज में शैली शाह (Helly Shah), सत्यजीत दुबे (Satyajeet Dubey) और अनुष्का कौशिक ने अहम किरदार निभाए हैं।

यह भी पढ़ें- प्यार और ऑब्सेशन के बीच का फर्क दिखाती है ‘इश्का इश्का’, दमदार है कहानी और किरदार