विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर ट्रेंड कर रही है 2026 की महा फ्लॉप, OTT पर आते ही बदल गई किस्मत

Published: Thu, 02 Apr 2026 05:11 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में इस साल की एक महा फ्लॉप फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है।

नेटफ्लिक्स पर आई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

नेटफ्लिक्स पर आई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है ये फिल्म

  2. इस साल रिलीज होने वाली फिल्म हुई थी फिल्म

  3. ओटीटी पर आते ही मस्ट वॉच बनी ये मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स डिजिटल दुनिया का वह प्लेटफॉर्म है, जिस पर मनोरंजन भरपूर मात्रा में मिलता है। नई-नई फिल्में और वेब सीरीज के जरिए ऑडियंस सिनेमा के शानदार थ्रिलर का आनंद लेते हैं। हर वीक में नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर मूवी और सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। 

इस कड़ी में अब 2026 की एक महा फ्लॉप फिल्म का नाम भी शामिल हो गया है। जिसे हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस मूवी की किस्मत एक दम से बदल गई है। 

नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है ये मूवी 

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे इस साल की शुरुआत में 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। लेकिन कमर्शियल तौर पर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और फ्लॉप साबित हुई। फिल्म का निर्माण हिंदी सिनेमा के एक सुपरस्टार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हुआ। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म हैप्पी पटेल (Happy Patel) के बारे में की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Friday Releases: सस्पेंस-एक्शन से भरा होगा अप्रैल का पहला शुक्रवार, OTT और थिएटर्स में 9 फिल्मों-सीरीज की बाढ़

happypatelott

आमिर खान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म हैप्पी पटेल का डायरेक्शन अभिनेता वीर दास ने किया था और वह मूवी में लीड रोल में भी मौजूद थे। उनके अलावा इस मूवी में मोना सिंह, मिथिला पालकर, शारिब हाशमी और विश्वजीत कुलकर्णी जैसे कई कलाकारों ने मूवी में अहम भूमिकाओं को अदा किया था। 

happy patel ott (1)

जबकि आमिर खान और उनके भांजे इमरान खान हैप्पी पटेल में कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आए। मालूम हो कि इमरान ने हैप्पी पटेल के जरिए लगभग 10 सालों बाद सिनेमा जगत में वापसी की और बड़े पर्दे पर उनकी झलक देखने को मिली। 

नंबर-3 पर ट्रेंड कर रही है हैप्पी पटेल

हैप्पी पटेल की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंशन बेहद निराशाजनक रही थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार वीर दास की इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 5.52 करोड़ का रहा था, जिसकी वजह से ये एक डिजास्टर मूवी साबित हुई। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही हैप्पी पटेल की किस्मत पलट गई है और मूवी को धड़ल्ले से देखी जा रही है, जिसकी बदौलत ये फिलहाल नंबर-3 पर ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें- Tu Ya Mai OTT: अप्रैल में ओटीटी दस्तक देगी दिमाग घुमा देने वाली सर्वाइवल थ्रिलर, इस दिन होगी रिलीज