विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांतारा से The Vvaan तक; सिनेमा में हिट हुआ लोककथाओं और रहस्यमयी शक्तियों का फॉर्मूला, OTT पर देखें ये फिल्में

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:26 PM (GMT+05:30)

हिंदी सिनेमा अब लोककथाओं, पौराणिक और अलौकिक कहानियों पर आधारित फिल्में बना रहा है। 'कांतारा', 'मुंज्या', 'भेड़िया' जैसी फिल्में ओटीटी पर दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

भेड़िया, कांतारा और मुंजा का एक दृश्य

भेड़िया, कांतारा और मुंजा का एक दृश्य

HighLights

  1. हिंदी सिनेमा में लोककथाओं और अलौकिक कहानियों का चलन बढ़ा

  2. 'कांतारा', 'मुंजा' जैसी फिल्में दर्शकों को खूब लुभा रही

  3. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं ये फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अब फिल्मों का रूप-स्वरूप बदल रहा है। अलग-अलग फिल्में आ रही हैं। अब फिल्मों की सीमा सिर्फ एक्शन या रोमांटिक मूवीज तक सीमित नहीं है। भारत की सांस्कृतिक विरासत में लोककथाओं, सदियों पुरानी कहानियों, पौराणिक कथाओं और अलौकिक कहानियां अब सिनेमा का हिस्सा बन रही हैं।

जंगल के देवी-देवताओं से लेकर रहस्यमयी जीव या फिर लोक-संस्कृति के किस्से या पुरानी पीढ़ियों की कहानियां दर्शकों को लुभा रही हैं और यकीन मानिए फिल्ममेकर्स ऐसी कहानियों पर दांव लगा रहे हैं और उनमें सफलता भी हासिल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह फिल्में...

1. द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट 

एक गांव और पवित्र जंगलों से जुड़ी सदियों पुरानी मान्यताओं की पृष्ठभूमि पर बनी द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट भारतीय लोककथाओं से प्रेरित है। यह फिल्म आस्था, परंपरा और अलौकिक शक्तियों की एक दिलचस्प कहानी पेश करती है। फिल्म की कहानी ऋषि (Sidharth Malhotra) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में पीडब्ल्यूडी सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है।

Vvanne

वह अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए गांव लौटता है। लेकिन उसकी यह सामान्य-सी यात्रा जल्द ही एक अनोखा मोड़ ले लेती है। वह खुद को एक पवित्र जंगल से जुड़े विवाद में फंस जाता है। इसके बाद कैसे वन देवी और छठी मैया का एंगल फिल्म में आता है और फिर कैसे तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ की जिंदगी आगे बढ़ती है। यही कहानी फिल्म में दिखाई गई है। बीते दिनों ही फिल्म के अगले पार्ट का भी एलान हुआ है।

कहां देखें: प्राइम वीडियो

2. कांतारा: चैप्टर 1 और 2

सिनेमा की शानदार की फिल्मों की फेहरिस्त की लिस्ट में कांतारा का नाम जरूर शुमार है। कर्नाटक के तटीय इलाकों की समृद्ध लोककथाओं और आध्यात्मिक परंपराओं से प्रेरित कांतारा: चैप्टर 1 और 2 दर्शकों को इंसान, प्रकृति और अलौकिक शक्तियों के बीच के दिव्य रिश्ते की शुरुआत तक ले जाती है। यह फिल्म कांतारा की कहानी से कई सदियों पहले के दौर में स्थापित है।

Kantara e

इसमें एक ऐसे पवित्र जंगल की कहानी दिखाई गई है, जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां करती हैं। कहानी में तब बड़ा संघर्ष शुरू होता है, जब एक शक्तिशाली राज्य उस जंगल पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश करता है। ऋषभ शेट्टी के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया अहम भूमिकाओं में नजर आए।


कहां देखें: प्राइम वीडियो

3. भेड़िया

सोचिए क्या हो, जब एक इंसान ही भेड़िया बन जाए। जी हां, वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया कुछ ऐसी ही थी। अरुणाचल प्रदेश की लोककथाओं और पुरानी मान्यताओं से प्रेरित भेड़िया अलौकिक कहानियों से भरपूर रही। फिल्म में एक खास संदेश तो दिया ही गया, इसके साथ ही कैसे फिल्म में कॉमेडी और सुपरनैचुरल का तड़का लगाया गया, ये भी बखूबी दिखा।

Bhediya

फिल्म की कहानी भास्कर (Varun Dhawan) की है, जो एक सड़क निर्माण ठेकेदार है और एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश जाता है। वहां एक रहस्यमयी भेड़िया उसे काट लेता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगते हैं। इसके बाद शुरू होती है असली कहानी। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और पॉलिन कबाक नजर आए।

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

4. मुंजा 

जंगल और उसमें रहने वाली खौफनाक शक्तियां। भूत-प्रेत, चुढ़ैल और फिर मुंज्या... ये नाम सिनेमाघरों में लोगों को डराने में कामयाब रहा। मुंजा की कहानी बिट्टू नाम के एक नौजवान की है, जो कोंकण में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। यहां अनजाने में वह मुंज्या नाम की एक शरारती लेकिन डरावनी आत्मा को जगा देता है।

Munjya

इसके बाद वह आत्मा एक अजीब जुनून के साथ बिट्टू को परेशान करने लगती है। इसके बाद बिट्टू की मुसीबतें बढ़ती हैं। भारतीय लोककथाओं, डर और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलता है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरवरी, अभय वर्मा, मोना सिंह, सत्यराज और सुहास जोशी अहम भूमिकाओं में हैं।

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

5. तुम्बाड

भारतीय लोककथाओं से इंस्पायर्ड होकर बनी तुम्बाड भी इसी का हिस्सा है। पौराणिक कहानियों, लालच और डरावने माहौल के मेल से बनी यह फिल्म एक रहस्यमयी शक्ति और इंसान की दौलत पाने की चाह के इर्द-गिर्द घूमती है। महाराष्ट्र के बारिश से घिरे एक गांव में स्थापित इस फिल्म की कहानी विनायक राव की है। वह अपने पूर्वजों के छिपे हुए खजाने की तलाश में निकलता है।

Tumbad

इस तलाश में उसका सामना हस्तर नाम की एक रहस्यमयी और खतरनाक शक्ति से होता है, जिसके पास बेशुमार दौलत छिपी है। जैसे-जैसे विनायक का लालच बढ़ता जाता है और खजाने को पाने की कोशिश पीढ़ियों तक चलती है, वह लालच के एक खतरनाक जाल में फंसता चला जाता है। भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं से प्रेरित यह फिल्म इंसान की इच्छाओं, लालच और अलौकिक शक्तियों की एक डरावनी कहानी पेश करती है।

इस फिल्म में सोहम शाह, ज्योति मालशे, अनीता दाते और मोहम्मद समद नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण सोहम शाह, आनंद एल. राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने किया है। जल्द ही फिल्म का अगला पार्ट भी आने वाला है।

कहां देखें: प्राइम वीडियो

इसके अलावा भी कई ऐसी कहानियां हैं, जो जल्द ही पर्दे पर दिखने वाली हैं। इन कहानियों के जरिए दर्शक भी खूब एंटरटेन हुए हैं और आगे भी होंगे। दिलचस्प बात यह है कि आजकल लोगों को ऐसी कहानियां खूब आकर्षित भी कर रही हैं और फिल्ममेकर्स इन्हें भुना भी अच्छे से रहे हैं।

 यह भी पढ़ें- प्यार की तड़प जगाता है Lata Mangeshkar का 43 साल पुराना गाना, Hema Malini की फिल्म का ये मुजरा गीत है सदाबहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।