विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: थिएटर्स में 1 और OTT पर छह फिल्में-सीरीज डालेंगी डेरा, फ्राइडे को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

Published: Thu, 16 Jul 2026 05:55 PM (IST)

शुक्रवार 17 जुलाई को ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में कुल 7 सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से कुछ ऐसी हैं, जिनका इंतजार ऑडियंस लंबे समय से कर रही थी। 

फ्राइडे को OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

फ्राइडे को OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: शुक्रवार को न सिर्फ मेकर्स को सिनेमाघरों में बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। हफ्ते भर में शुक्रवार का दिन ही ऐसा होता है, जब कई बड़ी फिल्में थिएटर्स और अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देती है।

हम जुलाई के तीसरे शुक्रवार में एंटर करे, उससे पहले कल यानी कि 17 तारीख को सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट तैयार हो चुकी है। इस शुक्रवार को दर्शकों के सामने मेकर्स क्या नया परोसेंगे, चलिए फटाफट से देख लेते हैं पूरी लिस्ट।

द ईस्ट पैलेस(The East Palace)

फ्राइडे को रिलीज होने वाली इस वीक की लिस्ट में सबसे एक्साइटिंग सीरीज में से एक के-ड्रामा की द ईस्ट पैलेस है। इस सीरीज में चो सेउंग वू और नाम जू ह्युक ने मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी एक राजा की है, जो एक ऐसे आदमी को सेना में नियुक्त करता है, जिसमें भूतों को मारने की शक्ति है, लेकिन वह एक घमंडी तलवारबाज है।

रिलीज डेट-17 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- डार्क फैंटेसी

द ओडिसी (The Odyssey)

द ओडिसी क्रिस्टोफर नोलन की मास्टर पीस है, जिसमें जेंडया, मैट डेमन, टॉम हॉलैंड जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी ओडीसियस की है, जो ट्राय का युद्ध जीतकर अपने परिवार के पास घर लौटना चाहता है, लेकिन सफर में वह एक बड़ी भूल कर देता है और साइक्लोप्स पालीफेमस, जो एक आंख वाला दैत्य है, उसे अंधा कर देता है। जिससे नाराज होकर पालीफेमस के पिता उसे एक श्राप देते हैं।

रिलीज डेट- 17 जुलाई
प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
जॉनर- एक्शन ड्रामा

मां इंति बंगाराम (Maa Inti Bangaaram)

मां इंति बंगाराम एक एक्शन पैक्ड तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें स्वर्णा की कहानी दिखाई गई है, जो एक पुरानी हत्यारन है और अपने पास को पीछे छोड़ने के लिए जद्दोजहद कर रही है। वह शादी के बाद बहू के रूप में एक शांति भरी जिंदगी जीती है, लेकिन बस तब तक जब तक उसका अतीत उसके सामने नहीं आता। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिका निभाई है।

रिलीज डेट- 17 जुलाई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- एक्शन ड्रामा

डिजायर (Desire)

यह एक मैक्सिकन एरोटिक थ्रिलर है, जिसमें लूसेरो की कहानी दिखाई गई है, जो एक स्किल्ड वकील है और जिसकी जिंदगी एकदम परफेक्ट चलती है, लेकिन सिर्फ तब तक जब तक उसका अफेयर अपनी बेटी के हैंडसम स्विमिंग टीचर के साथ नहीं होता। यह फिल्म इच्छाओं और धोखे के बारे में है।

रिलीज डेट- 17 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एरोटिक थ्रिलर

हार्टस्टॉपर फॉरएवर (Heartstopper Forever)

यह कमिंग एज रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें निक और चार्ली की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी जिंदगी में आगे की पड़ाव की तैयारी कर रहे हैं। निक जहां यूनिवर्सिटी छोड़ देता है, तो वहीं चार्ली भी एक इंडिपेंडेंट स्कूल में ज्वाइन कर लेता है। हालांकि, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में उन्हें इमोशनल चैलेंजस से गुजरना पड़ता है।

रिलीज डेट- 17 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

23,000 लाइव्स ( 23,000 Lives)

जुगेंड रेटेट की सच्ची कहानी से इंस्पायर, 23,000 की कहानी एक युवा कार्यकर्ताओं के इर्द-गिर्द घूमती है। बर्लिन के ये कार्यकर्ता कुछ रिफ्यूजी को बचाने के लिए क्राउंडफंडिंग करते हैं। जैसे-जैसे उनका मानवीय मिशन जोखिम भरा होता जाता है, वे खुद को एक नैतिक और कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ पाते हैं।

रिलीज डेट- 17 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स(Netflix)
जॉनर- सोशल इशू ड्रामा

द डेविल (The Devil)

11 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'द डेविल' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म है, जिसमें पॉलिटिकल कॉन्फ्लिट ओर एक्शन ड्रामा दिखाया गया है। फिल्म में दर्शन ने मुख्य किरदार निभाया है।

रिलीज डेट-17 जुलाई
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- एक्शन ड्रामा

यह भी पढ़ें- Friday Releases: पॉपकॉर्न तैयार रखिए! फ्राइडे को होगी मनोरंजन की बारिश, OTT-थिएटर्स में आएंगी 8 फिल्में-सीरीज

यह भी पढ़ें- Friday Releases: जुलाई के पहले शुक्रवार को थिएटर्स-OTT पर 8 मूवी- सीरीज जमाएंगी धाक, वीकेंड पर बोर होने का नो चांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।