Friday Releases: पॉपकॉर्न तैयार रखिए! फ्राइडे को होगी मनोरंजन की बारिश, OTT-थिएटर्स में आएंगी 8 फिल्में-सीरीज
जुलाई का दूसरा शुक्रवार दर्शकों के लिए बहुत ही मनोरंजक होने वाला है। 10 जुलाई को ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में फिल्मों और सीरीज की बारिश होने वाली है, देखें लिस्ट।

शुक्रवार को सिनेमाघरों और OTT में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो
HighLights
शुक्रवार को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर होगा धमाका
OTT पर आएंगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज
वेलकम टू जंगल के बाद सिनेमाघरों में मचने वाला है 'धमाल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: शुक्रवार का बेताबी के साथ इंतजार करने वाले फैंस के लिए ये हफ्ता बेहद ही मनोरंजक होने वाला है। 10 जुलाई को सिनेमाघरों स लेकर ओटीटी पर कई ऐसी वेब सीरीज और फिल्में आएंगी, जिसका एक लंबे समय से इंतजार हो रहा है, जो न सिर्फ फ्राइडे, बल्कि बारिश के इस मौसम में उनके वीकेंड को भी बोरियत से बचाएंगी। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं पूरी लिस्ट।
इक्का (Ikka)
सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' इस शुक्रवार को फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी। मूवी के सनी देओल एक वकील की भूमिका में हैं, जिन्हें मर्डर करने वाले अक्षय खन्ना का केस लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। यह सनी देओल (Sunny Deol) का ओटीटी डेब्यू है।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा
यह भी पढ़ें- Friday Releases: जुलाई के पहले शुक्रवार को थिएटर्स-OTT पर 8 मूवी- सीरीज जमाएंगी धाक, वीकेंड पर बोर होने का नो चांस
मिगुएल एंजेल ब्लैंको: द 48 आवर्स दैट चेंज स्पेन (Miguel Angel Blanco: The 48 Hours That Changed Spain)
यह सत्य घटना पर आधारित एक भयानक सीरीज है, जिस्मेन्न बास्क अलगाववादी आतंकवादी समूह ETA स्पेन के युवा परिषद मिगुएल का अपहरण कर लेते हैं और स्पेन सरकार को 48 घंटे की वॉर्निंग देते हुए उनके साथियों को छोड़ने के लिए कहते हैं। 48 घंटे के बाद क्या होता है, वह इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाया गया है।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर-पॉलिटिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज
जोला (Zola)
जोला साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी कहानी ट्विटर के एक थ्रेड की है, जहां एक वेट्रेस की दोस्ती एक एग्जोटिक डांसर से होती है, दोनों अचान एक प्लान बनाते हैं और फ्लोरिडा निकल जाते हैं। कैसे उनका ये ट्रिप जिंदगी का सबसे बुरा सपना बन जाता है, यही फिल्म में दिखाया गया है।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम कॉमेडी
लैंड ऑफ फुटबॉल (Land Of Football)
जियो हॉटस्टार की स्पेशल डॉक्यूमेंट्री सीरीज लैंड ऑफ फुटबॉल मलयालम भाषा में बनी है। हासिफ हकीम के निर्देशन में बनी इस सीरीज में केरल के लोगों की फुटबॉल के गेम के लिए दीवानगी को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा
धमाल 4 (Dhamaal 4)
'वेलकम टू द जंगल' के बाद एक बार फिर से कॉमेडी की दुनिया में खोने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि अक्षय कुमार के बाद अब अजय देवगन अपनी सफल फ्रेंचाइजी फिल्म 'धमाल 4' के साथ सिनेमाघरों में आ रहे हैं। इंदर कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा जैसे सितारे दिखाई देंगे।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- कॉमेडी
बाल्टी (Balti)
मलयालम एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'बाल्टी' साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। मूवी में शेन निगम और शांतनु भाग्यराज ने मुख्य भूमिका निभाई है। सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। ये मलयालम के अलावा OTT पर तमिल-तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषा में भी एवलेबल है।
रिलीज डेट-10 जुलाई
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (Sony Liv)
जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा
परिमाला एंड कंपनी (Parimala and Co)
5 जून 2026 को सिनेमाघरों में तिलिज हुई पांडीराज के निर्देशन में बनी तमिल ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म एक मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है, जिस्मने जयराम और उर्वशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- ब्लैक कॉमेडी फिल्म
पति-पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do)
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो-दो' सिनेमाघरों में 15 मई 2026 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ सारा अली खान-रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में तो कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन अब मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म क्या कमाल करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी
यह भी पढ़ें- Friday Releases: थिएटर्स में होगा धूम-धड़ाक, OTT पर आएगी बाढ़; फ्राइडे को रिलीज होंगी 11 दमदार फिल्में-सीरीज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।