विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Constitution Day 2023: वह फिल्में और वेब सीरीज, जिनमें कूट-कूट कर भरी है देशभक्ति की भावना, क्या आपने देखीं?

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 26 Nov 2023 05:52 PM (IST)

Constitution Day 2023 ग्लैमर वर्ल्ड में कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज बनाई गई हैं। इनमें कुछ का कंटेंट ...और पढ़ें

Films and Series to Watch on Constitution Day
Films and Series to Watch on Constitution Day

HighLights

  1. आज है संविधान दिवस
  2. ओटीटी पर मौजूद हैं देशभक्ति की भावना से भरी कई फिल्में और वेब सीरीज
  3. संविधान, मुल्क सहित कई कंटेंट हैं मौजूद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26 नवंबर का दिन भारत में संविधान दिवस (Constitution Day) के तौर पर मनाया जाता है। हर इंडियन के लिए यह दिन बेहद खास और गौरवान्वित महसूस करने वाला है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को फॉर्मल तरीके में अपनाया था।

26 नवंबर, 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ऐतिहासिक दिन माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो आजाद भारत के संघर्ष की कहानी दिखती हैं। कॉन्स्टिट्यूशन दिवस के दिन हम एक नजर डालेंगे यूट्यूब और ओटीटी पर मौजूद ऐसे ही कुछ कंटेंट पर।

संविधान: द मेकिंग ऑफ़ द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया (2014)

वेटरन फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है। 10 एपिसोड वाली इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय संविधान 26 नवंबर, 1949 को विधिवत रूप से अपनाया और 26 जनवरी, 1950 को प्रभाव में लाया गया था। शो में सचिन खेड़कर (बीआर अंबेडकर), दलित ताहिल (पंडित जवाहरलाल नेहरू), टॉम ऑल्टर (अब्दुल कलाम आजाद) और नीरज काबी (महात्मा गांधी) जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। इस शो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

न्यूटन (2017)

फिल्म की कहानी आदर्शवादी और अच्छी आदतों वाले इंसान नूतन कुमार (राजकुमार राव) की है। नूतन, जिसका नाम न्यूटन भी है, वह छत्तीसगढ़ के माओवादी इलाके में इलेक्शन कराने की जिम्मेदारी को निभाता है। जिस इलाके में इलेक्शन होना होता है, वह काफी खतरनाक होता है। हालांकि, न्यूटन पूरी ईमानदारी के साथ माओवादी इलाके में चुनाव करने की जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करता है। फिल्म को अमेजॉन प्राइम पर देखा जा सकता है।

मुल्क (2018)

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो खुद पर लगे आतंकवादियों से संबंध होने के आप को मिटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देता है। फिल्म में दिखाया गया है कि मुराद अली मोहम्मद (ऋषि कपूर) जाने-माने वकील हैं। आरती मोहम्मद (तापसी पन्नू) उनकी बहू है और शाहिद (प्रतीक बब्बर) उनका बेटा।

एक दिन परिवार पर आतंकवादी संगठन का साथ देने का आरोप लगता है, जिस वजह से सभी को आतंकवादी साबित करने की कोशिश शुरू हो जाती हैं। परिवार पर लगे आप को हटाने के लिए मुराद अली और आरती लीगल बैटल लड़ते हैं। फिल्म को जी5 प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है।

आर्टिकल 15 (2019)

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक ईमानदार पुलिस अधिकारी का रोल प्ले किया है, जो जाति आधारित भेदभाव के कारण गांव में हुए अपराधों को सुलझाता है और लोगों की सोच में परिवर्तन लाता है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

19(1)(a), 2022

यह विजय सेतुपति और नित्या मेनन की मलयालम फिल्म है। इंदु वीएस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय सेतुपति ने एक लेखक का रोल किया है और नित्य मिलन ने बुक शॉप ओनर का। अगर आप इस फिल्म की कहानी जानना चाहते हैं, तो इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म का रीमेक है 'एनिमल'? एक जैसे सीन और डायलॉग सुन बौखलाए फैंस, वायरल हुआ ये वीडियो