Family Kirana Store: फिर खुला 'गज्जू भैया' की दुकान का शटर, 10 महीने में ही आया शो का तीसरा सीजन
टीवीएफ का लोकप्रिय शो 'फैमिली किराना स्टोर' अपने तीसरे सीजन के साथ यूट्यूब पर लौट आया है।

'फैमिली किराना स्टोर' का तीसर सीजन रिलीज
HighLights
'फैमिली किराना स्टोर' तीसरा सीजन आया।
शो ने 10 महीने में तीन सीजन पूरे किए
छोटे शहरों की पारिवारिक कहानियों को दर्शक कर रहे पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अच्छी कहानियां जब आती हैं तो दर्शकों को वो अपने आप पसंद आती हैं। टीवीएफ यानि द वायरल फीवर एक बार फिर से फैमिली किराना स्टोर के नए सीजन के साथ आ चुका है। जी हां, गज्जू भैया की किराना दुकान के दरवाजे एक बार फिर खुलने के लिए तैयार हैं।
फैमिली किराना स्टोर का नया सीजन
जी हां, द वायरल फीवर (TVF) ने पिछले दिनों ही कई नई कहानियां और शोज दर्शकों के सामने परोसे और इनके नए शो फैमिली किराना (Family Kiaran Store) स्टोर ने 13 नवंबर को यूट्यूब पर दस्तक दे दी है। ये इस सीरीज का तीसरा सीजन है। इस शो ने महज 10 महीनों में अपने तीन सीजन दर्शकों के सामने पेश किए हैं, जिससे यह इतने कम समय में कई सीजन रिलीज करने वाली शो फ्रेंचाइजी बनी है।

शो की बढ़ती लोकप्रियता, दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद ही ये मुमकिन हो पाया है। वैसे भी छोटे शहरों की कहानियों को लोग आजकल खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इसके पहले दो सीजन को करीब 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
OTT पर बढ़ रही ऐसे शोज की डिमांड
आपको बता दें कि फैमिली किराना स्टोर (Family Kirana Store) एक आम परिवार की कहानी है। जहां न ज्यादा शोर-शराबा है और ना ही कोई एक्शन। बस हल्की-फुल्की घर परिवार की कहानियों के बीच लगने हंसी-ठहाकों को दर्शकों को खूब पसंद करते हैं। फिर चाहे वो दुपहिया हो, या फिर परफेक्ट फैमिली (Perfect Family) हो और या फिर ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay) हो।

इन शोज को ओटीटी पर खूब पसंद किया गया है। यूपी-बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के छोटे गांव-कस्बों की इन कहानियों ने भारतीयों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम किया है। इन कहानियों से उन्होंने खुद का जुड़ाव महसूस किया है। यही वजह है कि ऐसे शोज को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

वहीं बात फैमिली किराना स्टोर की करें तो, शो में गज्जू भैया की भूमिका में श्रीकांत वर्मा नजर आ रहे हैं, जिनके साथ गरिमा विक्रांत सिंह, वैशाली सिन्हा और हेमंत मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
परिवार द्वारा संचालित एक मोहल्ले की किराना दुकान की रोजमर्रा की भागदौड़ पर आधारित यह सीरीज घर-परिवार से जुड़े जाने-पहचाने हालात, पारिवारिक रिश्तों और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों के जरिए गुदगुदाती है। अब इसका तीसरा सीजन भी दर्शकों के सामने आ चुका है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।