विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर में फ्लॉप, Netflix पर सुपहिट...डेढ़ महीने बाद ओटीटी पर आ टपकी सिद्धांत और मृणाल की फिल्म

Published: Fri, 17 Apr 2026 07:21 PM (IST)

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Sidhant Chaturvedi) की लेटेस्ट फिल्म 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। दर्शकों और समीक्षकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब, यह फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

फिल्म आज यानी 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। स्ट्रीमिंग जाइन्ट नेटफ्लिक्स ने इसकी घोषणा करते हुए X पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "तो चलें फिर, दीवानों के शहर में?"

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla on OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा 'वधूसुर' का तांडव, कहां स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की फिल्म

क्या है फिल्म की कहानी?

दो दीवाने शहर में एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी मुंबई में इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म शशांक नामक एक होशियार मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की है, जिसे रोशनी नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। शशांक उससे बात करने का फैसला करता है और अपने दिल की बात कहता है। जब रोशनी उसे ठुकरा देती है तो क्या होता है? आगे क्या दिखाया गया है, यह फिल्म की असली कहानी है।

Mrunal (2)

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

फिल्म में शशांक शर्मम के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी, रोशनी श्रीवास्तव के रूप में मृणाल ठाकुर, स्वाति रस्तोगी के रूप में इला अरुण, आदर्श श्रीवास्तव के रूप में जॉय सेनगुप्ता, बिट्टू के रूप में इनेश कोटियन, कुसुम श्रीवास्तव के रूप में आयशा रजा और दीपक शर्मा के रूप में दीपराज राणा हैं।

इस कहानी अभिरुचि चंद ने लिखी है। इसका निर्माण संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने ज़ी स्टूडियोज, रैनकॉर्प मीडिया, भंसाली प्रोडक्शंस और रवि उदयवार मीडिया के बैनर तले किया है। कौशल शाह इसके सिनेमैटोग्राफर हैं और मोनिशा बलदावा ने फिल्म की एडिटिंग की है।

यह भी पढ़ें- OTT पर Matka King बनकर छाए विजय वर्मा, इस एक चीज में एक्टर को नहीं हरा सकता है कोई