विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर Matka King बनकर छाए विजय वर्मा, इस एक चीज में एक्टर को नहीं हरा सकता है कोई

By Smita SrivastavaEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 17 Apr 2026 02:14 PM (GMT+05:30)

एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार वो मुंबई की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। डिजिटल प्‍लेटफॉर्म लगातार नई कहानियों को ला रहा है। इस कड़ी में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 'मटका किंग' पिछली सदी के छठें दशक के मुंबई में आधारित एक काल्पनिक कहानी है, जिसमें एक महत्वाकांक्षी कपास व्यापारी, जो समाज में सम्मान और वैध पहचान हासिल करना चाहता है ‘मटका’ नाम का एक नया जुए का खेल शुरू करता है।

यह खेल पूरे शहर में तेजी से लोकप्रिय हो जाता है और उस क्षेत्र को आम लोगों के लिए खोल देता है, जो पहले केवल अमीर और उच्च वर्ग तक सीमित था। नागराज निर्देशित इस शो में ब्रिज भट्टी की भूमिका विजय वर्मा निभा रहे हैं।

मटका किंग को लेकर बोले विजय वर्मा

'मटका किंग' शो करने को लेकर विजय वर्मा कहते हैं, "मैंने शो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यूट्यूब पर चेक किया 'मटका किंग' तो तीन जगह के ओपनिंग और क्लोजिंग नंबर पहले आए थे। मटका का ट्रेलर बाद में आया था। तो लोग खेल रहे हैं, पता नहीं कौन खेल रहा है, कहां खेल रहा है।

गुजराती में भी नंबर लिखे हुए थे। अब उसका शायद तरीका बदल गया है, ऐप बन गए हैं, ऐसा मैंने सुना है। हमारे शो में भी तो फोन आ जाता है। उस समय टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट फोन था। तो नई दुनिया थी मटका की। खेल मुझे पता नहीं था, लेकिन एक आदमी की कहानी थी जो उसी दुनिया में, कॉटन मार्केट में, न्यू यार्क कॉटन मार्केट से भाव आते थे, उसके ऊपर सट्टा लगता था।

सट्टेबाजी पर बोले विजय वर्मा

तो बाजार जहां पर भी होता है, वहां पर सट्टा होता है। अभी जैसे क्रूड ऑयल लोग सट्टा खेल रहे हैं, मेटल्स, गोल्ड, स्‍टॉक्स पर हो रहा है। तो हम हमेशा अनुमान लगाते और यह प्रॉबेबिलिटी (संभावनाओं) का ही खेल है। ये तो हमारे कल्चर का हिस्सा है,
महाभारत (Mahabharat) में भी हुआ ही है।

Matka King

मटका के जरिए मेरे पात्र ने एक महत्‍वपूर्ण खेल का आविष्‍कार किया। जैसे सांप-सीढ़ी, लूडो एक बोर्ड गेम है। तो ये उसी तरह का एक गेम है। इस गेम को मेरे पात्र ब्रिज भट्टी ने ही बनाया है। उसमें चैलेंज, उत्‍साह और जटिलताएं लेकर आया ताकि ज्‍यादा लोग उस खेल से जुड़ सकें। तो वह उद्यमी स्‍वभाव का व्‍यक्ति है।

यह भी पढ़ें- अमीरी, जुआ और मटके का खेल; मिर्जापुर के बाद OTT पर फिर दहाड़ने आए विजय वर्मा, रिलीज हुआ Matka King का ट्रेलर

रेट्रो लुक में छा गए विजय

काफी दूरदर्शी और समझदार व्‍यवसायी है। उसकी एक ही सुपरपावर ये है कि वो ईमानदारी से खेल खेलना चाहता है। मुझे काफी दिलचस्‍प लगा यह पात्र। पिछली सदी के छठे दशक की कहानी है तो हमको एक रेट्रो लुक चाहिए था। जैसे ही हमने कास्‍ट्यूम का परीक्षण किया हमें लग रहा था कुछ आसपास है लेकिन जैसे ही मूंछ लगी नागराज सर ने बोला ये ब्रिज है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फिर एक समय के बाद में वो एक ही कलर की पोशाक पहनना शुरू कर देता हैं। वो लुक भी तीन बटन का कुर्ता और नीचे पजामे की जगह पर एक लुंगी या मुंडू जिसको कहते हैं वो दे दिया। साउथ और नॉर्थ का एक अच्छा कॉम्बिनेशन बन गया था लुक में। यह शो 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो गया है।

इस चीज से हार नहीं मान सकते विजय

सट्टा जीत या हार का खेल है। असल जिंदगी में आपको किन चीजों में कोई हरा नहीं सकता है? इसके जवाब में विजय कहते हैं कि मुझमें धैर्य बहुत है। कोई भी उसमें मेरे परीक्षा ले सकता है। उसमें मुझे कोई हरा नहीं सकता है।

यह भी पढ़ें- Matka King Review: क्राइम ड्रामा में 'मटका किंग' बनकर छाए Vijay Varma, असल कहानी से कितना न्याय कर पाई सीरीज?