विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla on OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा 'वधूसुर' का तांडव, कहां स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की फिल्म

Published: Fri, 17 Apr 2026 08:54 AM (IST)

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म Bhooth Bangla सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, यह सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब आएगी, जानिए सारी डिटेल्स...

किस ओटीटी पर आएगी अक्षय कुमार की भूत बंगला। फोटो क्रेडिट- एक्स

किस ओटीटी पर आएगी अक्षय कुमार की भूत बंगला। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसका पता चल गया है। 

प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही उत्सुकता देखी जा रही थी। अब आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर आ गई है लेकिन थिएटर्स के बाद यह कॉमेडी-हॉरर फिल्म किस ओटीटी पर दस्तक देगी, इसका भी पता चल गया है।

किस ओटीटी पर आएगी भूत बंगला?

जब भी कोई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं तो उनकी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी चर्चा शुरू हो जाती है। भूत बंगला को लेकर भी कुछ ऐसा ही है। भूत बंगला सिनेमाघरों में स्ट्रीम होने के बाद जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी, वो है नेटफ्लिक्स (Bhoot Bangla On Netflix)। जी हां, यह फिल्म सिनेमाघरों में रन करने के बाद नेटफ्लिक्स आएगी। नेटफ्लिक्स फिल्म की डिजिटल पार्टनर है। 

कब ओटीटी पर रिलीज होगी भूत बंगला?

भूत बंगला की ओटीटी रिलीज डेट (Bhooth Bangla OTT Release Date) की अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, कोई भी फिल्म एक से डेढ़ महीने बड़े पर्दे पर ठहरने के बाद ही ओटीटी पर आती हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म जून या फिर जुलाई तक ओटीटी पर आए।  

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म पर जमकर होगी पैसों की बारिश? पहले दिन की एडवांस बुकिंग का पढ़ें पूरा गणित

Bhooth Bangla

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर था सस्पेंस

भूत बंगला की रिलीज को लेकर काफी सस्पेंस था। पहले फिल्म की रिलीज 10 अप्रैल थी, लेकिन फिर 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ इसे रिलीज किया गया। इस बात में कोई शक नहीं है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि भूत बंगला ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 का खात्मा कर पाती है या नहीं। फिलहाल, पहले दिन के लिए फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन करीब 7 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Advance Booking: पहले क्लैश का डर, अब स्लो एडवांस बुकिंग, भूत बंगला के लिए गले की हड्डी बनी Dhurandhar 2