विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म पर जमकर होगी पैसों की बारिश? पहले दिन की एडवांस बुकिंग का पढ़ें पूरा गणित

Published: Wed, 15 Apr 2026 02:39 PM (IST)

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग बीते दिन 14 अप्रैल को शुरू हुई थी। फिल्म की अभी तक ...और पढ़ें

भूत बंगला एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे-1/ फोटो- Instagram

भूत बंगला एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे-1/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की बंपर कमाई के बीच अब दर्शकों में अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को लेकर एक अलग ही उत्सुकता देखने को मिल रही है। बीते दिन ही अक्षय कुमार ने एक खास अंदाज में फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग ओपन होने की घोषणा की थी।

अब प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ पाएगी या नहीं? इसका अंदाजा आपको पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से लग जाएगा।

'भूत बंगला' की अब तक बिकीं इतनी टिकटें

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत ले सकती है। सैकनिल्क डॉट कॉम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग खुलने से लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे तक फिल्म की कुल 8,757 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इसके जरिए 'भूत बंगला' का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन अब तक 15.82 लाख रुपये तक पहुंच गया है। फिलहाल देशभर में इस फिल्म को कुल 3,171 शोज मिले हैं।

हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म के ये शुरुआती आंकड़े हैं। रिलीज से पहले अभी काफी समय बचा है, ऐसे में आने वाले दिनों में इस कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी होने और शानदार कमाई के पूरे चांस हैं।

यह भी पढ़ें- 'कॉमेडी के असली उस्ताद,' Bhooth Bangla की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को आई दिवंगत एक्टर की याद

bhooth bangla new poster

इन जगहों पर चल रही है अच्छी एडवांस बुकिंग

जिन राज्यों और शहरों में 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग अच्छी रफ्तार पकड़ रही है, उनमें सबसे ऊपर मध्य प्रदेश का नाम है। फिल्म ने अभी तक कहां-कहां टिकट बिक्री से लाखों में कमाई की, नीचे देखें डिटेल्स: 

  • मध्य प्रदेश: 2.79 लाख रुपये
  • पश्चिम बंगाल: 2.74 लाख रुपये
  • महाराष्ट्र: 2.45 लाख रुपये
  • दिल्ली: 1.64 लाख रुपये

16 साल बाद दिखी अक्षय और प्रियदर्शन की जुगलबंदी

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन का कोलाब्रेशन काफी पुराना और सुपरहिट रहा है। उन्होंने कॉमेडी का यह सफर साल 2000 में फिल्म 'हेरा फेरी' के साथ शुरू किया था। इसके बाद अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'दे दना दन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। आखिरी बार यह जोड़ी साल 2010 में आई कॉमेडी फिल्म 'खट्टा मीठा' में नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही औसत रही थी, लेकिन बाद में टीवी और दर्शकों के बीच यह एक 'कल्ट क्लासिक' बन गई।

akshay priya

अब पूरे 16 साल बाद जब यह धांसू जोड़ी 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर लौट रही है, तो फैंस यह देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि 'कॉमेडी किंग' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन दर्शकों के सामने इस बार क्या नया परोसेंगे। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन आराम से 10 से 15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें- 6 साल तक खौफ के साये में रहा Akshay Kumar का बेटा, 'भूतनी' के डर से हुआ था बुरा हाल!