OTT पर भौकाल बनी 3 घंटे 17 मिनट की मूवी, क्राइम थ्रिलर नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड; 300 करोड़ हुई थी कमाई
पिछले छह दिनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम थ्रिलर मूवी की बादशाहत देखने को मिल रही है। कौन सी वो ...और पढ़ें

OTT पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है फिल्म/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
3 घंटे 17 मिनट की मूवी ने मचाया OTT पर गदर
6 दिनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी है नंबर वन
लोगों को बेहद पसंद आ रही है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया कंटेट आ ही जाता है, जो उनके वीक को बोरियत से बचा लेता है। कुछ दिनों पहले एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली मूवी को ओटीटी पर स्ट्रीम हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसने नंबर वन पर बनी हुई है। कौन सी है वो क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसने सबको पछाड़कर हथियाई नंबर वन पोजीशन, चलिए बताते हैं।
OTT पर ट्रेडिंग लिस्ट में टॉप पर है फिल्म
जिस फिल्म ने इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भौकाल टाइट किया हुई वह कोई और नहीं , बल्कि मिर्जापुर द मूवी है। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ये क्राइम थ्रिलर फिल्म 30 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon prime video) पर रिलीज हुई थी।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म को एक्सटेंडेड वर्जन के साथ प्राइम वीडियो पर काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि मूवी ने लगातार नंबर वन पोजीशन में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़कर अपनी जगह बनाई हुई है।

क्या है मिर्जापुर द मूवी की कहानी?
मिर्जापुर द मूवी की कहानी की बात करें तो एक बार फिर सबकी नजर अखंडानंद त्रिपाठी की मिर्जापुर की गद्दी पर होती है। जहां जौनपुर के बाहुबली, बब्बन ( Ravi Kishan) के साथ मिलकर कालीन भैया को मारने की प्लानिंग करता है। इस गेम में वह अपने बड़े भाई और मंत्री जे.पी.यादव को भी शामिल कर लेता है। इस लड़ाई में बीना त्रिपाठी का पुराना आशिक बिरजू (Mohit Malik) भी अपना बदला लेने के लिए कालीन भैया को जैसलमेर बुलाता है, जहां उनके साथ मुन्ना-गुड्डू पंडित बबलू और मकबूल भी जाते हैं।

कहानी में एक तरफ जहां बबन और बिरजू की कालीन भैया को मारने के लिए प्लॉटिंग दिखाई गई है, तो वहीं सीरीज से अलग मूवी में मुन्ना-भैया और गुड्डू पंडित के बीच दुश्मनी को दोस्ती में बदलते हुए दिखाया गया। फिल्म मिर्जापुर ने ग्लोबली 339 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और अब ओटीटी पर भी फिल्म ने लोगों का दिल छू लिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।