विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल की 'गद्दी' के लिए OTT पर छिड़ी जंग, 3 घंटे 17 मिनट की क्राइम थ्रिलर निकली मस्ट वॉच

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:52 PM (IST)

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर आकर एक क्राइम थ्रिलर ने फिल्म धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

ओटीटी पर आई ब्लॉकबस्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी पर आई ब्लॉकबस्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म

  2. क्राइम थ्रिलर के तौर पर रही थी सफल

  3. ओटीटी पर आते ही जीता जनता का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में देखा जाता है कि थिएटर्स के बाद फिल्मों की ओटीटी रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस आधार पर हाल ही में ओटीटी पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसने बड़े पर्दे से लेकर बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। 

ओटीटी पर आते ही 3 घंटे 17 मिनट की ये फिल्म अब मस्ट वॉच बन गई है और इसे धड़ल्ले से देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है। 

ओटीटी पर छाई ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसमें उत्तर प्रदेश के बाहुबलियों के बाहुबल की कहानी को दर्शाया गया है, जो पूर्वांचल की गद्दी को हथिया चाहते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) के बारे में की जा रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन और मोहित मलिक स्टारर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है।

यह भी पढ़ें- 3 सीजन, 29 एपिसोड... 8 साल पुरानी वो धाकड़ सीरीज जिसने UP-बिहार में मचाया था भौकाल; हर किरदार है दमदार

MIRZAPUR THE MOVIE OTT RELEASE

ओटीटी पर आते ही मिर्जापुर द मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और ये दर्शकों की फेवरेट बन गई है। इसी वजह से मिर्जापुर द मूवी फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 बन गई है। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो अब आप ओटीटी पर इसका आनंद ले सकते हैं। 

MIRZAPUR THE MOVIE OTT RELEASE (1)

मालूम हो कि मिर्जापुर द मूवी की कहानी उत्तर प्रदेश के शहर मिर्जापुर की गद्दी को कब्जाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर राजस्थान के बाहुबली की नजर होती है। उसको लेकर ही पूरी फिल्म में भौकाल टाइट रहता है, जो इसे रोमांचक बनाता है। 

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

आपको बता दें कि वेब सीरीज के बाद मेकर्स की तरफ से मिर्जापुर को फिल्म फॉर्मेट में सिनेमाघरों में पेश करने का दांव खेला गया था, जोकि कमर्शियल तौर पर सफल रहा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मिर्जापुर द मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 325 करोड़ रही। जिसके चलते ये इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल हुई।

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie OTT Release: ओटीटी पर भौकाल टाइट करने आई मिर्जापुर मूवी, चुपके से इस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।