5 साल पुरानी कॉमेडी-ड्रामा ने Netflix पर डाला डेरा, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड; IMDb पर 8.7 की धांसू रेटिंग
5 साल पुरानी 8 एपिसोड की सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर कब्जा जमाते हुए नंबर 1 की कुर्सी पर डेरा डाल लिया है।
-1793370597354_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 5 साल पुरानी सीरीज
HighLights
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 5 साल पुरानी सीरीज
कॉमेडी ड्रामा ने हथिया ली नंबर 1 की कुर्सी
8 एपिसोड की सीरीज ने प्लेटफॉर्म पर किया कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आजकल हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया एंटरटेनिंग रिलीज होता है और अगर दर्शकों को वह पसंद आ जाए तो जल्द ही ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना जात है।
लेकिन इस हफ्ते कुछ अलग हुआ है क्योंकि नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक 5 साल पुरानी सीरीज ट्रेंड कर रही है। यह कॉमेडी-ड्रामा ना सिर्फ ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा है बल्कि नई रिलीज को पीछे छोड़ते हुए इसने नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है।
क्या है सीरीज की कहानी?
कॉमेडी ड्रामा की कहानी एक मीडिल क्लास परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक साधारण मध्यमवर्गीय इंसान, बबलू अचानक एक बहुत बड़ी लॉटरी जीत जाता है।
जिससे रातों-रात परिवार की सादी जिंदगी बदल जाती है। अचानक मिली इस दौलत से खुश होकर, वे एक आलीशान और आरामदायक जिंदगी के सपने देखने लगते हैं। वहीं, लालच के कारण पड़ोसी और रिश्तेदार उनके साथ ऐसा बर्ताव करने लगते हैं मानो वे कोई बहुत बड़े VIP हों।
-1793370737733.webp)
इससे पहले कि वे इस पैसे का पूरा फायदा उठा पाते या अपनी जिंदगी सेट कर पाते, एक हादसा हो जाता है। बबलू एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इस हादसे में बबलू की याददाश्त चली जाती है।
परिवार में मची इस उथल-पुथल के बीच, उसका बबलू का बेटा अपने गायक बनने के सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है। साथ ही, वह अपने रिश्तों को संभालने और टिटू मामा जैसे अजीबोगरीब रिश्तेदारों की मजेदार दखलंदाजी से भी जूझता है।
-1793370767992.webp)
क्या बबलू की याद्दाश्त वापस आ जाती है? क्या बबलू का बेटा अपने सपनों को पूरा कर पाता है? क्या इस फैमिली की लाइफ वापस से पटरी पर आ पाती है? या फिर ये सीरीज कोई बड़ी सीख देकर जाती है? यह तो इसकी कहानी देखने के बाद ही पता चलेगा।
नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही सीरीज
इस सीरीज का नाम है ढिंढोरा (Dhindora) जिसमें भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने लीड किरदार निभाया है। हालांकि मजेदार बात ये है कि इस परिवार के सभी किरदार भुवन ने ही निभाए हैं।
-1793370789229.webp)
इस सीरीज में 8 एपिसोड हैं और यह 5 साल पहले 2021 में रिलीज हुई थी। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है हालांकि आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन इस बीच इसका पहला सीजन नेटफ्लिक्स (Netflix) पर छाया हुआ है।
सीरीज के बारे में
ढिंडोरा 2021 में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है जो भुवन बाम द्वारा निर्मित और अभिनीत है। इसे हिमांक गौर ने निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें- The Revolutionaries Review: सीरीज में चमके Bhuvan Bam, रोंगटे खड़े कर देगी 4 क्रांतिकारियों के 'गदर' की कहानी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।