Ben Affleck की 'Animals' का ट्रेलर रिलीज, Netflix पर धमाका करेगी थ्रिलर फिल्म; रिलीज डेट भी आई सामने
हॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक की आगामी फिल्म एनिमल्स का ट्रेलर आउट हो चुका है। ट्रेलर के साथ ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।

बेन एफ्लेक की फिल्म एनिमल्स की रिलीज डेट आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बेन एफ्लेक की फिल्म 'एनिमल्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज
नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज डेट से उठाया पर्दो
एक्टिंग के साथ-साथ बेन ने किया फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुड विल हंटिंग, द टाउन और गॉन गर्ल जैसी सफल फिल्मों के बाद अमेरिकन एक्टर बेन एफ्लेक (Ben Affleck) अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म एनिमल्स के साथ दर्शकों का मंनोरंजन करने के लिए लौट रहे हैं।
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज के लिए तैयार एनिमल्स का हाल ही में ट्रेलर आउट किया गया, जिसने फैंस के अंदर फिल्म देखने की बेताबी को दोगुना बढ़ा दिया। ट्रेलर के साथ ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठा दिया।
एनिमल्स में ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की बेताबी
थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर में बेन के कैरेक्टर मार्क किम्बल को इंट्रोड्यूस किया गया, जो एक सक्सेसफुल पब्लिक फिगर है और बड़ी ही खूबसूरती और केयरफुल होकर वह अपने परिवार को संभालता है। हालांकि, उसकी दुनिया में तब उथल-पुथल मच जाती है, जब उसका बेटा डेनी किडनैप हो जाता है।
मार्क की पत्नी एबिगेल किम्बैल पति संग मिलकर अपने बच्चे को किडनैप करने वाले का पता लगाने और बेटे को वापस लाने का भरपूर प्रयास करती है और इसी तरह से कहानी आगे बढ़ती है। इस शानदार ट्रेलर को अभी तक 21 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी एनिमल्स?
बेन एफ्लेक की फिल्म एनिमल्स 9 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "जब अपनी कोई निजी चीज स्टेक पर लगी हो, तो कोई रूल्स नहीं होते। एनिमल्स देखिए अगले महीने सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"
थ्रिलर फिल्म में हॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मंनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे, बल्कि उन्होंने फिल्म की कहानी लिखी है और साथ ही निर्देशन की कमान संभाली है।

ये सितारे भी फिल्म में निभा रहे हैं अहम भूमिका
बेन एफ्लेक के साथ फिल्म में कैरी वाशिंगटन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा गिलियन एंडरसन, स्टीव येउन, लुईस गेरार्डो मेंड्ज, एड्रिआना पाज, रे फिशर, मैट गेराल्ड, मार्क कस्सेन, क्रिस्टोफर वुडली अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब फैंस को बस फिल्म के रिलीज का इंतजार है।
