विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्शन छोड़ ड्रामा में नजर आएंगे टॉम क्रूज, ऑस्कर विजेता निर्देशक एलेजांद्रो की फिल्म 'Digger' का हिस्सा बने

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:34 PM (IST)

लगभग एक दशक बाद, टॉम क्रूज ऑस्कर विजेता निर्देशक अलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु की ग्रैंड ड्रामा फिल्म 'डिगर' में नजर आएंगे।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लगभग एक दशक से भी ज्यादा समय बाद, टॉम क्रूज (Tom Cruise) एक ऐसी फिल्म में नजर आएंगे जो किसी धमाकेदार, रोमांचक और बड़े पैमाने पर बनी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म से अलग है।

ऑस्कर विजेता अलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु द्वारा निर्देशित 'डिगर' एक ग्रैंड ड्रामा फिल्म होगी जिसमें टॉम क्रूज़ एक सनकी, बूढ़े दक्षिणी अरबपति की भूमिका निभा रहे हैं। विचित्र अभिनय से लेकर विशाल सेट और वाइड-एंगल सिनेमैटोग्राफी तक, पूरी फिल्म 'डॉ. स्ट्रेंजेलोव' को श्रद्धांजलि जैसी लगती है।

डिगर क्यों करना चाहते हैं टॉम क्रूज?

हालांकि, क्रूज के लिए इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसके पीछे के फिल्म निर्माता हैं। डिगर की ओर आकर्षित होने के बारे में बात करते हुए, क्रूज़ ने इन्नारितु के प्रति अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रशंसा का जिक्र किया, जो उनकी फिल्म अमोरेस पेरोस से शुरू हुई थी, और बताया कि उन्हें फिल्म निर्माता की कहानी कहने की शैली, अभिनय और विजुअल लैंग्वेज ने उन पर शुरू से ही कितना गहरा प्रभाव डाला था।

Tom (2)

डिगर को अपनी पहली पसंद की फिल्म बताते हुए टॉम क्रूज़ ने कहा,'यह वही फिल्म है जिसे मैं बनाना चाहता था। मैं एलेजांद्रो का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने उनकी फिल्म अमोरेस पेरोस बहुत पहले देखी थी, शायद शहर में किसी और ने भी इसे नहीं देखा था।

मैं समझ गया था कि उन्होंने कहानी कहने की शैली, दर्शकों को बांधे रखने का तरीका, फ्रेमिंग का बारीक काम, अभिनेताओं के रंग, अभिनय, इन सब चीजों के साथ क्या कमाल किया है। मुझे पता था कि उस फिल्म को बनाने के लिए उनके पास कितने संसाधन रहे होंगे।'

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में क्रूज मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ ऑस्कर विजेता रिज अहमद, जॉन गुडमैन, ऑस्कर नामांकित सैंड्रा हुलर, माइकल स्टुहलबर्ग और ऑस्कर नामांकित जेसी प्लेमन्स भी हैं। रॉबर्ट जॉन बर्क, एम्मा डी'आर्सी, बर्न गोरमैन और सोफी वाइल्ड भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं।

फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को भारत भर के सिनेमाघरों और आईमैक्स में रिलीज होगी। फिल्म का वितरण वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लाइट्स, कैमरा, एक्शन.... कश्मीर में हॉलीवुड की वापसी! इस सर्दी शूटिंग की तैयारी, फिल्म फेस्टिवल के बाद बढ़ी हलचल

यह भी पढ़ें- Sydney Sweeney के ऐड पर मचा बवाल, बोल्डनेस की सारे हदें की पार; खेल जगत में मचा हडकंप