करण जौहर के बाद अनुराग कश्यप ने भी बनाई नई प्रोडक्शन कंपनी, बनेगा ताबड़तोड़ ओटीटी कंटेंट
कुछ महीने पहले करण जौहर डिजिटल कंटेंट को प्रोडक्शन के लिए घर्मेटिक बनाया था। अब अनुराग कश्यप गुड बैड फ़िल्म्स लेकर आ गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद से ऑनलाइन स्ट्रींमिग प्लेटफॉर्म्स की डिमांड बढ़ गई है। लोग ऑनलाइन लगातार और भारी मांत्रा में कंटेंट कंज्यूम कर रहे हैं। ऐसे में फ़िल्ममेकर्स को भी अब इसमें काफी संभावना नज़र आने लगी है। कुछ महीने पहले करण जौहर ने डिजिटल कंटेंट के प्रोडक्शन के लिए 'घर्मेटिक' बनाया था। अब अनुराग कश्यप 'गुड बैड फ़िल्म्स' लेकर आ गए हैं।
अनुराग कश्यप के नए प्रोडक्शन हाउस गुड बैड फ़िल्म्स के जरिए पहला प्रोजेक्ट 5 जून को रिलीज़ हो रहा है। इसके तले बनी 'चोक्ड' को अनुराग कश्यप ने ही निर्देशित किया है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में सैयामी खेर लीड रोल में नज़र आएंगी।
अनुराग ने अपने इस नए वेंचर के बारे में इंस्टाग्राम के जरिए घोषणा की। उन्होंने कंपनी का नया लोगो और पाटर्नस की फोटो शेयर की। अनुराग के इस नई कंपनी में ध्रुव जगसैया और अक्षय ठक्कर दो सहयोगी है। अनुराग ने इसके बारे में लिखा, 'यह रही हमारी नई कंपनी गुड बैड फ़िल्म्स। सोमवार को गुड बैड फ़िल्म की पहली रिलीज़ नेटफ्लिक्स पर 'चोक्ड पैसा बोलता है' है। ध्रुव ब्लैक में और अक्षय सफेद में, मेरे दो सहयोगी। केवल एक चीज मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मेरे दो निर्माताओं में से कौन अच्छा है और कौन बुरा है। इसलिए यह आप पर छोड़ता हूं।'
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप का यह कोई पहला प्रोडक्शन हाउस नहीं हैं। इसके अलावा वह दो और प्रोडक्शन हाउस के हिस्सेदार हैं। पहली अनुराग कश्यप फ़िल्म (AKPL)है। इसे गुनीत मोगा संभालते हैं। अनुराग इसके जरिए कम बज़ट की फ़िल्मों को प्रोड्यूस करते हैं। जैसे- उड़ान, शैतान और लंच बॉक्स। वहीं, अनुराग का दूसरा प्रोडक्शन हाउस है फैंटम फ़िल्म्स। इसकी शुरुआत उन्होंने विक्रमादित्य मोटवाने, मुधु मटेना और विकास बहल के साथ मिलकर की थी। इसके जरिए अक्सर बड़ी बज़ट की फ़िल्में बनाई जाती हैं।