विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रही Gram Chikitsalay जैसी दमदार सीरीज, मिलेगा कॉमेडी का फुल डोज

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:41 PM (IST)

के के मेनन की मच अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की रिलीज डेट आ गई है। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। के के मेनन (KK Menon) की मच अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' (Adarsh Baal Vidyalaya) का डिजिटल प्रीमियर होने जा रहा है। इस सीरीज को बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नूपुर पाई, तत्सत पांडे और मेघना श्रीवास्तव ने लिखा है।

हिमांक गौर द्वारा निर्देशित 'आदर्श बाल विद्यालय' में ह्यूमर,इमोशन्स और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण है। साथ ही यह शिक्षा और मानवीय मूल्यों के महत्व को भी उजागर करती है। यह सीरीज एक छोटे से स्कूल के संघर्षों और आकांक्षाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें के के मेनन ने एक अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी हास्य और भावनात्मक गहराई के बीच संतुलन बनाती है।

किस दिन रिलीज होगी सीरीज?

यह सीरीज 24 जुलाई, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी। 'स्पेशल ऑप्स', 'द रेलवे मेन' और 'शौर्य' जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए मशहूर के के मेनन इस सीरीज में एक हल्के-फुल्के लेकिन अर्थपूर्ण रोल में नजर आएंगे। उनके काम की तारीफ हो रही है क्योंकि उन्होंने किरदार में अपनापन और असलियत लाने के साथ-साथ एक ऐसा मैसेज भी दिया है जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। केके मेनन ने सीरीज में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का रोल निभाया है।

क्या है आदर्श बाल विद्यालय की कहानी?

'आदर्श बाल विद्यालय' की कहानी एक ऐसे स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है जो लगभग हर मोर्चे पर संघर्ष कर रहा है। कहानी के केंद्र में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के.के. मेनन) हैं, जो एक बेफिक्र हेडमास्टर हैं। उनकी जिंदगी में तब एक अप्रत्याशित मोड़ आता है, जब कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक प्रतिष्ठित ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने की उनकी कोशिश उन्हें अपने ही स्कूल की बदहाल स्थिति का सामना करने पर मजबूर कर देती है।

सीरीज में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- Farzi 2 के लिए शाहिद कपूर ने मांगी भारी-भरकम रकम? एक्टर की फीस ने बनाया नया कीर्तिमान

यह भी पढ़ें- OTT पर गदर काट रही TVF की नई सीरीज, 3.5 मिलियन व्यूज के साथ टॉप 10 में शामिल; 'फुलेरा नरेश' ने जीत लिया दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।