थिएटर्स में रूठी जनता, OTT बनेगा आलिया भट्ट की फिल्म का सहारा, इस दिन स्ट्रीम होगी Alpha?
अभिनेत्री आलिया भट्ट की लेटेस्ट फिल्म एल्फा की ओटीटी रिलीज को लेकर अब चर्चा काफी तेज हो गई है।

ओटीटी पर कब आएगी एल्फा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जल्द ओटीटी पर आएगी एल्फा फिल्म
आलिया भट्ट की लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर मूवी
बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल पाई सफलता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर एल्फा (Alpha) का नाम भी शामिल था। टाइगर और पठान जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर जासूसी फिल्म बनाने वाले यशराज फिल्म्स बैनर तले बनने वाली एल्फा को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये मूवी भी 2026 की बिगेस्ट हिट बन सकती है।
लेकिन थिएटर्स में ऑडियंस ने एल्फा को आईना दिखा दिया और मूवी कमर्शियल तौर पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। अब एल्फा की ओटीटी रिलीज की सुर्खियां तेज हैं, आइए जानते हैं कि ऑनलाइन ये कब और कहां आएगी।
ओटीटी पर जल्द आएगी एल्फा
फिल्मों की बड़े पर्दे पर रिलीज से पहले ही आज के समय में उसके डिजिटल राइट्स की डील डन हो जाती है। एल्फा के मामले में भी मेकर्स ने इसकी ओटीटी डील पूरी कर ली थी। माना गया था कि थिएटर्स रिलीज के करीब दो महीने बाद इस स्पाई थ्रिलर को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एल्फा की एवरेज परफॉर्मेंस ने मेकर्स के पास कोई चारा बाकी नहीं छोड़ा।
यह भी पढ़ें- Alpha OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा एल्फा का 'मिशन', कब और कहां स्ट्रीम होगी स्पाई थ्रिलर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स एल्फा को ओटीटी पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, अभी एल्फा की ओटीटी रिलीज डेट फिक्स नहीं हुई है और ना ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है, लेकिन ये तय है कि आलिया भट्ट की ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netlfix) पर देखने को मिलेगी। क्योंकि नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल राइट्स खरीदे थे।

ऐसे में अगर आपने भी अभी तक एल्फा को नहीं देखा है तो थोड़ा और इंतजार कर लीजिए उसका बाद आपको ये जासूसी फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी। फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है।
एल्फा की कमर्शियल परफॉर्मेंस
3 जुलाई को एल्फा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और तब से लेकर अब तक ये फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही है। जबकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्पाई थ्रिलर की कमाई 70 करोड़ के करीब हो पाई है। ऐसे में यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड के आधार पर एल्फा सबसे कमजोर साबित हुई है।
