Alpha OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा एल्फा का 'मिशन', कब और कहां स्ट्रीम होगी स्पाई थ्रिलर?
स्पाई थ्रिलर फिल्म एल्फा की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं, आइए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी।

एल्फा ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी एल्फा
इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी स्पाई थ्रिलर
एल्फा की कमर्शियल परफॉर्मेंस रही ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म एल्फा इस वक्त सिनेमाघरों में जारी है। अब तक एल्फा (Alpha) की रिलीज को दो सप्ताह भी नहीं बीते हैं और इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिसका बड़ा कारण है बॉक्स ऑफिस पर एल्फा की एवरेज परफॉर्मेंस रही है।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एल्फा के ओटीटी राइट्स किस प्लेटफॉर्म ने रिलीज से पहले खरीदे और ये स्पाई थ्रिलर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी, उसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
ओटीटी पर कब और कहां आएगी एल्फा?
अक्सर देखा जाता है कि अगर कोई फिल्म कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाती है, तो उसकी ओटीटी रिलीज में करीब 45-60 दिनों का समय लग जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर कोई फिल्म कमर्शियल परफॉर्मेंस के मामले में औसत रहती है तो उसे ओटीटी पर जल्द ही पेश किया जाता है। एल्फा के मामले में दूसरा वाला मामला फिट बैठता है।
यह भी पढ़ें- आखिरकार हो गया आलिया भट्ट की Alpha का कमबैक, दुनियाभर में YRF की स्पाई थ्रिलर की कमाई में अचानक हुआ इजाफा

आपको बता दें कि थिएटर रिलीज से पहले एल्फा के डिजिटल राइट्स को लेकर मेकर्स ने मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ डील की थी। इस आधार पर आने वाले समय में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी एल्फा को नेटफ्लिक्स पर ही ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एल्फा को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि एल्फा एक स्पाई थ्रिलर और देशभक्ति की भावना जगाने वाली मूवी है। इस वजह से 15 अगस्त के मौके पर इसकी ओटीटी रिलीज के चांसेंस काफी हाई हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा एल्फा का प्रदर्शन
बात की जाए एल्फा के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तरफ तो अब तक रिलीज के 12 दिन के भीतर निर्देशक शिव रवैल की इस मूवी ने 56 करोड़ का कारोबार किया है। इसका अलावा दुनियाभर में इस फिल्म ने 93 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के नाते एल्फा कुल मिलाकर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल मौजूद हैं।
