विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थ्रिलर मिस्ट्री का क्लाइमैक्स देख छूट जाएगा पसीना, 1 खून के लिए 8 लोग हुए टारगेट, IMDb ने दी है 8.1 की रेटिंग

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 08 Mar 2025 03:03 PM (IST)

ओटीटी पर ऑडियंस के लिए एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्मों की लाइन लगी हुई है। ऐसे में किसी ...और पढ़ें

थ्रिलर मिस्ट्री का क्लाइमैक्स देख सोना जाएंगे भूल! (Photo Credit- X)
थ्रिलर मिस्ट्री का क्लाइमैक्स देख सोना जाएंगे भूल! (Photo Credit- X)

HighLights

  1. सस्‍पेंस से भरपूर है तमिल वेब सीरीज
  2. ऐसा क्या जो लोग हो गए शो के दीवाने
  3. एक मर्डर के लिए 8 लड़कियां बना सस्पेक्ट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दौड़ते भागते जीवन में किसी भी इंसान के लिए एंटरटेनमेंट का होना बहुत जरुरी होता है। कुछ लोगों को रोमांटिक फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो वहीं कुछ लोग क्राइम थ्रिलर शोज को बड़े ही शौक से देखते हैं। मगर कई बार अपनी पसंद का शो खोजने में ही काफी वक्त चला जाता है। मगर आज हम आपको खर्च  होने वाले उस समय की सही बचत करने के लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं जिसके सस्पेंस और थ्रिल को देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी।

आज हम आपको ‘सुडलः द वोर्टेक्स' (Suzhal The Vortex)' नाम की वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं। हो सकता है आप में से कई लोगों ने इसका नाम पहले सुना हो मगर कई लोग अब भी ऐसे होंगे जिन्होंने उस जबरदस्त सीरीज को अभी तक नहीं देखा है। शो में हर मोड़ पर ऐसा ट्विस्ट आएगा जो आपको मन में 10 सवाल खड़े कर देगा।

'दृश्यम 2' और 'अंधाधुन' को छोड़ देगी पीछे

सुजल: द वोर्टेक्स' नाम से मशहूर शो साउथ सिनेमा की नंबर वन वेब सीरीज मानी जाती है। सीरीज का पहला सीजन हिट माना जाता है। जब से इसका दूसरा सीजन आया है, लोगों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। इसे देखने के बाद तो आपको 'दृश्यम 2','अंधाधुन' के सस्पेंस भरी स्टोरी भी फीकी लगने लगेगी। शो की खास बात ये है कि सीरीज में माइथोलॉजी कनेक्शन भी दिखाया गया है।

Photo Credit- Prime Video

शो की कहानी इतनी मजेदार है कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई थीं। बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स ने ‘सुजल द वोर्टेक्‍स’ की तारीफ की है जिसमें विद्या बालन, भूमि पेडनेकर, विक्रांत मेसी, हंसल मेहता और अनुराग कश्यप भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 'वेलकम' में नजर आए RDX के बेटे का चार्म देख हो जाएंगे दीवाने, 14 साल के बाद कमबैक कर मचाया तहलका

'सुजल: द वोर्टेक्स' 1 के बारे में...

सीजन 2 की कहानी अगर आपको नहीं तो हम आपका ये काम आसान कर देते हैं। सीजन 1 की स्टोरी एक छोटे से शहर से शुरू होती है जहां पर एक सीमेंट फैक्ट्री है, जिसमें आग लग जाती है और सब कुछ खाक हो जाता है। जिस रात सीमेंट की फैक्ट्री में आग लगती है, उसी रात शहर से एक लड़की गायब हो जाती है। दोनों ही घटनाएं जब होती है तो उस समय शहर में लोक देवी का एक नौ दिवसीय आयोजन चल रहा होता है।

Photo Credit- Prime Video

पुलिस सीमेंट की फैक्ट्री में लगी और गायब हुई लड़की की तलाश करती है। इस जांच में जैसे-जैसे पुलिस आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। जैसे-जैसे आप इस वेब सीरिज को आगे देखेंगे अपनी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस सीरीज में आपको सेक्सुअल हैरेसमेंट से लड़कियों की तस्करी से जुड़ी चीजें देखने को मिलेगी। शो को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

अनुचरण और ब्रम्मा ने किया निर्देशन

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘सुजल द वोर्टेक्स’ का निर्देशन अनुचरण और ब्रम्मा (Bramma and Anucharan) ने किया है। वहीं क्रिएशन और स्क्रिप्टिंग मशहूर निर्देशक पति-पत्नी की जोड़ी पुष्कर और गायत्री (Pushkar And Gayathri) ने की है, जो अपनी ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के लिए भारतीय सिनेमा में पहले से ही लोगों के बीच काफी फेमस हैं।

ये भी पढ़ें- Karan Johar ने खुद को बताया बॉलीवुड का Emperor, तो Kartik Aaryan ने भी दे दिया मुंहतोड़ जवाब