विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद का नया लुक देख उड़े फैंस के होश, समुद्री सीप पहनकर फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

Published: Mon, 16 Oct 2023 03:28 PM (IST)

सोशल मीडिया पर अतरंगी कपड़े पहनकर लाइमलाइट लूटने वालीं उर्फी जावेद फैंस के होश उड़ाने का एक भी मौका नहीं ...और पढ़ें

File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram
File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. उर्फी जावेद अनोखे फैशन सेंस के लिए हैं फेमस
  2. पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं उर्फी जावेद
  3. एक्ट्रेस के नए लुक ने उड़ाए होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट्स से लोगों के होश उड़ा देती हैं। फैंस हमेशा इस बात के इंतजार में रहते हैं कि इस बार उर्फी क्या पहनकर आएंगी। एक्ट्रेस की पब्लिक अपीयरेंस भी ऐसी होती है कि देखने वाले अपने होश खो बैठते हैं।

उर्फी हर बार फैंस को अजीबोगरीब आउटफिट्स पहनकर हैरान कर देती हैं। इस बार भी उन्होंने वही किया। लेकिन अबकी बार उर्फी ने बोल्डनेस की हद पार करते हुए खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पिंक ब्रालेट में उर्फी ने उड़ाए होश

उर्फी जावेद कभी भी कुछ भी पहनकर कैमरे के सामने पोज देत हैं। आउटफिट चाहे कैसा भी हो, एक्ट्रेस कैमरे के सामने उसे पहनकर आने से कतराती नहीं हैं। इस बार उर्फी ने कुछ ऐसा पहन लिया है, जिसमें उनका कमसिन हसीना वाला लुक देख फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गले में सीप से बना नेकलेस पहना है। वह पिंक कलर की ब्रालेट पहने नजर आ रही हैं, जो पिंक सीप से बनी है। उन्होंने इस ड्रेस में मिरर सेल्फी ली है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

इस ड्रेस में उर्फी अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वह अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उर्फी का ये वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा, 'वाह उर्फी आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'मेरी तो हंसी नहीं रुक रही है।'

इसके पहले उर्फी मास्क वुमन बने रहने को लेकर लाइमलाइट में थीं। वह पिछले कुछ दिनों से राज कुंद्रा की तरह मास्क पहनकर पब्लिक में अपीयरेंस दे रही थीं। उनके न्यू लुक ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उर्फी और राज का आमा सामना भी हुआ था, जिस मोमेंट को पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया।