Jodha Akbar के 'अकबर' अब कहां हैं? अचानक इंडस्ट्री से हुए थे गायब, Naagin में बने थे 'इच्छादारी नेवला'
टीवी शो जोधा अकबर (Jodha Akbar) में जलाउद्दीन मोहम्मद अकबर का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर याद हैं? अकबर के ...और पढ़ें

जोधा अकबर के एक्टर रजत टोकस अब कहां हैं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ सीरियल्स लोगों के दिलों में ऐसा घर कर लेते हैं कि सालों बाद भी छवि नहीं मिटती है। जोधा अकबर (Jodha Akbar) भी उन्हीं चुनिंदा शोज में से एक है। एकता कपूर निर्मित हिस्टोरिकल ड्रामा जोधा अकबर ने दर्शकों को ऐसा दीवाना बनाया कि आज भी इसका चार्म खत्म नहीं हुआ।
दो साल तक टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले शो में कलाकारों ने इतनी शिद्दत से अपने किरदारों को निभाया कि आज भी उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा कैरेक्टर नाम से याद किया जाता है, खासकर जोधा और अकबर। जोधा का किरदार निभाने वालीं परिधि शर्मा को इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और हाल ही में यामी गौतम-इमरान हाशमी की फिल्म हक में नजर आई थीं, लेकिन अकबर की भूमिका निभाने वाले रजत टोकस (Rajat Tokas) सालों से गायब हैं।
पृथ्वीराज चौहान के बाद बन गए थे नेशनल क्रश
अकबर का किरदार निभाने वाले रजत टोकस कभी नेशनल क्रश बन गए थे। धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में पृथ्वीराज की भूमिका निभाकर उन्होंने अपनी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग बना ली थी और फिर जोधा अकबर में जलाउद्दीन मोहम्मद अकबर बनकर वह छा गए थे।
नागिन के बाद इंडस्ट्री से गायब हुए एक्टर
रजत टोकस ने 2015 तक अकबर बनकर दर्शकों को दीवाना बनाया था। फिर वह एकता कपूर के नागिन (Naagin) शो में भी नजर आए थे। उन्होंने इच्छादारी नेवला का किरदार निभाया था। फिर वह चंद्र नंदिनी में चंद्रगुप्त मौर्य की भूमिका में दिखे। आखिरी बार रजत को नागिन 3 में इच्छादारी नाग विक्रांत की भूमिका में देखा गया था। इसके बाद से ही वह इंडस्ट्री से गायब हैं।
यह भी पढ़ें- Controversial Shows: एंटरटेनमेंट से ज्यादा कंट्रोवर्सी में अव्वल हैं ये शोज, लिस्ट में शामिल सुपरहिट TV सीरियल
अब कहां हैं जोधा अकबर के रजत टोकस?
रजत टोकस को इंडस्ट्री से गायब हुए करीब 7-8 साल हो रहे हैं। पहले वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे, लेकिन पिछले एक साल से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। उनके फीड में आखिरी पोस्ट 19 जुलाई 2024 का है जिसे उनकी पत्नी सृष्टि नायर (Rajat Tokas Wife) ने एक्टर के बर्थडे पर शेयर किया था।
भले ही रजत टोकस सोशल मीडिया से दूर हों, लेकिन उनकी पत्नी सृष्टि इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने पति को पिछले साल जनवरी में एनिवर्सरी विश की थी। वह ज्यादातर स्किनकेयर से जुड़े पोस्ट्स डालती हैं। लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर रजत कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
