विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TV का पहला 'सास-बहू' वाला सीरियल, घर-घर में हिट हो गया था गाना; एक सीन के चलते सड़कों पर उतर आए थे लोग!

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:34 PM (IST)

26 साल पहले टीवी पर पहला 'सास बहू' वाला सीरियल आया था जिसकी शूटिंग विदेशों में भी हुई थी।

टीवी पर जबरदस्त हिट हुआ था ये सीरियल

टीवी पर जबरदस्त हिट हुआ था ये सीरियल

HighLights

  1. लिम्का बुक में दर्ज है टीवी सीरियल का नाम

  2. 26 साल से कल्ट क्लासिक है टीवी सीरियल

  3. टीवी सीरियल का गाना भी हुआ था वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज टीवी सीरियल्स का क्रेज पहले जैसा नहीं रहा। एक दौर था, जब सीरियल देखने के लिए घर में जल्दी डिनर बन जाता था, ताकि पूरा परिवार एक साथ बैठकर सीरियल्स का आनंद उठा सकें। महिलाएं सीरियल्स के टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार करती थीं।

यूं तो टीवी पर कई सीरियल्स आए जो बाद में कल्ट बन गए। मगर क्या आपको पता है कि टीवी पर सबसे पहला 'सास बहू' वाला सीरियल कौन सा आया था जिसने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया था? चलिए आपको टीवी के पहले 'सास बहू' वाले सीरियल के बारे में बताते हैं...

टीवी पर आने वाला पहला सास-बहू सीरियल

2000 के दशक में एक टीवी सीरियल आया जो 'सास-बहू' और घर के ड्रामों से भरा हुआ था। इस शो के किरदार जितने पॉपुलर हुए, उससे ज्यादा गाना हिट हो गया। घर-घर में लोग सीरियल के टाइटल ट्रैक को गुनगुनाने लगे। यह सीरियल था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi)। इसी शो ने डेली सोप यानी सास-बहू वाले सीरियल्स का ट्रेंड शुरू किया था।

इस किरदार की वापसी के लिए हुए थे प्रोटेस्ट

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का निर्माण एकता कपूर ने किया था। शो में तुलसी की भूमिका में स्मृति ईरानी को घर-घर में पहचाना जाने लगा। शो में स्मृति ईरानी के अलावा मिहीर विरानी के रोल में अमर उपाध्याय भी मशहूर हो गए थे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जब शो में मिहीर विरानी का डेथ सीन दिखाया गया था तब लोग इस किरदार की वापसी के लिए प्रोटेस्ट कर रहे थे। ईटाइम्स के मुताबिक, लोगों ने मिहीर की वापसी के लिए गुस्से में एकता के ऑफिस पर पत्थर भी फेंके थे। बाद में जब मिहीर की वापसी हुई तो वह एपिसोड सबसे ज्यादा देखने वाला एपिसोड बन गया था। 

kyunki saas bhi kabhi bahu thi

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है सीरियल

इतना ही नहीं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है, क्योंकि यह पहला लॉन्ग रनिंग सीरियल था जिसने 1 हजार एपिसोड्स क्रॉस किया था। यह टीवी पर 2000 से 2008 तक टेलीकास्ट हुआ। पिछले साल ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0' शुरू हुआ जिसमें तुलसी यानी स्मृति की वापसी हुई थी। अब दूसरा सीजन भी खत्म हो गया है।

1qew

सीरियल का टाइटल ट्रैक हुआ था हिट

टीवी सीरियल्स के किरदार के साथ-साथ इसके गाने भी खूब हिट होते हैं। 'क्योंकि...' का टाइटल ट्रैक तो हर किसी की जुबान पर बस गया था। 'रिश्तों के भी रूप बदलते हैं...' गाना घर-घर में पॉपुलर हो गया था। इस गाने को पंकज सरावगी और प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था। इस गाने के सीन को आज भी लोग अपने घरों में रीक्रिएट करते हैं।

 

90s के सास-बहू सीरियल से कैसे है अलग?

आपको बता दें कि साल 1994 में भी सास-बहू पर बना सीरियल 'तू तू मैं मैं' आया था लेकिन यह 2000 के दौर के डेली सोप से अलग था और कॉमेडी के जरिए सास-बहू की नोकझोंक दिखाई गई थी। इसलिए 'क्योंकि सास भी...' को ही पहला सास-बहू सीरियल माना जाता है। 

यह भी पढ़ें- 'पर्दा गिर गया पर...', तुलसी ने ली विदाई, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बंद होने पर Smriti Irani का आखिरी पोस्ट

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2 की एक साल बाद ही डूबी नैया, बंद हो रहा है कल्ट शो; 'तुलसी' को रिप्लेस करने आई 'अप्सरा'