विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KSBKBT 2 की एक साल बाद ही डूबी नैया, बंद हो रहा है कल्ट शो; 'तुलसी' को रिप्लेस करने आई 'अप्सरा'

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:19 PM (IST)

स्मृति ईरानी का कल्ट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक साल बाद ही बंद हो रहा है। कौन सा शो चैनल पर इसकी जगह लेगा, पढ़ें डिटेल्स।

बंद हो रहा है क्योंकि सास भी कभी बहू थी/फोटो-इंस्टाग्राम

बंद हो रहा है क्योंकि सास भी कभी बहू थी/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. डेढ़ साल से पहले ही बंद हो रहा है एकता कपूर का शो

  2. क्योंकि सास भी कभी बहू को रिप्लेस करेगा ये सीरियल

  3. दर्शकों के पसंदीदा शोज में एक था कल्ट शो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। स्मृति ईरानी(Smriti Irani) का आइकॉनिक टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी बीते साल अपने नए सीजन के साथ लौटा था। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बना ये शो पिछले एक साल में काफी बार टीआरपी लिस्ट में टॉप पोजिशन पर भी रहा। शो के सीजन 2 में मिहिर-तुलसी की लव स्टोरी से लेकर आने वाला हर ट्विस्ट दर्शकों को बेहद पसंद आया।

हालांकि, एक साल और तीन महीने तक टीवी पर राज करने वाला स्टार प्लस का कल्ट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीजन 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) अब बंद होने जा रहा है। उसकी जगह कौन सा नया शो लेगा, नीचे आर्टिकल में पढ़ें पूरी डिटेल्स।

'क्योंकि सास' की जगह लेगा ये सुपरनैचुरल शो

तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं स्मृति इरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को जो शो रिप्लेस कर रहा है, वह सुपरनैचुरल ड्रामा 'अप्सरा' है, जिसमें समीक्षा जयसवाल और पारस कलनावत मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। शो की कहानी अप्सरा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास उसके पूर्वजों की शक्तियां है और उसे हासिल करने के लिए लोग उसके पीछे हैं।

स्टार प्लस के इस नए शो का पहला प्रोमो भी मेकर्स आउट कर चुके हैं। मुक्ता धोंध के प्रोडक्शन में बन रहे शो में समीक्षा जयसवाल के अलावा अनुष्का मरचंदे, अदा खान, अविका गौर, मोना वासु और पूर्वा गोखले अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Screenshot 2026-10-07 131414

कितने बजे से स्टार प्लस पर आएगा 'अप्सरा'?

शो में अप्सरा का किरदार निभाने वाली समीक्षा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कहा, "अप्सरा के बारे में सबसे एक्साइटिंग चीज जो है, वो ये है कि इसमें सिर्फ उसकी खूबसूरती के बारे में नहीं दिखाया गया है। मैं सीरियल में सुनहरी का किरदार अदा कर रही हूं, जिस पर बुरी शक्तियों से अमृत बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि, उसके साथ कुछ लोग हैं अपने जिन्हें बचाने की जिम्मेदारी उनके कंधो पर है। मुझे शो में सबसे एक्साइटिंग ये देखना लगा कि वह दोनों जिम्मेदारियों को कैसे संभालेगी।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

अप्सरा स्टारप्लस पर रात को साढ़े दस बजे से 11 बजे तक आएगा। यह शो इस टाइम स्लॉट में 21 अक्टूबर से स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को रिप्लेस करेगा।

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई 'खलनायिका' की वापसी, 'तुलसी विरानी' की बढ़ेगी टेंशन

यह भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर 'हैवानियत'! 'क्योंकि 2' के सीन ने फैंस को किया हैरान, बेटे के बाद पोते को भी जान से मारेगी तुलसी?