विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लौटकर आ रहा है 'तुलसी' का खौफनाक अतीत, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आएगा अभी तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

Published: Tue, 28 Apr 2026 09:45 AM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 में एकता कपूर अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट लाने को तैयार हैं, जो तुलसी की जिंदगी में भारी तूफान लेकर आएगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग ट्विस्ट/ फोटो- Instagram

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग ट्विस्ट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दर्शकों को निर्माता एकता कपूर एक से एक शॉक्ड और सरप्राइज दे रही हैं। यही वजह है कि बीते हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह शो 'अनुपमा' को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर आ गया था।

हालांकि, अभी यह ट्विस्ट एंड टर्न का सिलसिला रुकने नहीं वाला है। मेकर्स शो में जल्द ऐसा ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं, जो दर्शकों को उनकी जगह से हिलने नहीं देगा। अब शो में तुलसी (Smriti Irani) पर कौन सी बड़ी मुसीबत आएगी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

तुलसी को लगेगा सबसे बड़ा झटका

तुलसी की जिंदगी में गौतम के लौटने के बाद एक लंबे समय से यह खबर आ रही थी कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आकाशदीप साइगल की शो में वापसी होने वाली है। अब मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के पहले सीजन में अंश गुजराल का किरदार निभाकर इंडियन टीवी के सबसे बड़े विलेन के रूप में जगह बनाने वाले आकाशदीप की शो में वापसी तो होगी, लेकिन एक बड़े ट्विस्ट के साथ।

आकाशदीप इस शो में लौटेंगे जरूर, लेकिन अपने ओरिजिनल कैरेक्टर 'अंश' के साथ नहीं, बल्कि उनके बेटे 'रेयांश' या 'रियो' के रूप में। अंश गुजराल का बेटा करण के साथ रहता है और उसे ही अपना पिता मानता है। इस बात का खुलासा जल्द ही होने वाला है, जहां वह अपने पोते को देखकर शॉक्ड होने वाली है, क्योंकि वह बिल्कुल बेटे अंश की तरह है।

यह भी पढ़ें- Anupamaa के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, एकता कपूर के लिए डबल सेलिब्रेशन; इस वीक टीवी TRP में हुई खूब उठा-पटक

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

कैसे मिली फैंस को आकाशदीप के लौटने की हिंट?

दरअसल, कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' का एक प्रोमो शेयर किया था। इस प्रोमो में तुलसी ने हाथ में एक तस्वीर पकड़ी हुई है और उस दर्दनाक किस्से को याद कर रही हैं, जो उनके अतीत से जुड़ा है। इस प्रोमो को देखने के बाद ही फैंस ने यह अंदाजा लगा लिया कि अंश के हमशक्ल उनके बेटे की शो में एंट्री होगी।

ksbkbt 2

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले सीजन में तुलसी अपने ही बेटे अंश गुजराल को उसकी की गई नीच हरकत के बाद गोली मार देती है, लेकिन यह दर्द तुलसी के दी में हमेशा के लिए रह जाता है। फिलहाल आकाशदीप एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी के शो 'नागिन-7' (Naagin 7) में भी दिखाई दे रहे हैं, जहां वो चंगिस्तानी और कनिका मान के पिता की भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- 9 महीने तक टॉप TRP में रहने के बाद बंद हो रहा है Smriti Irani का KSBKBT 2?  मेकर्स ने बता दिया पूरा सच