विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tunisha Sharma Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा, नम आंखों से परिवार और साथियों ने दी अंतिम विदाई

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 27 Dec 2022 09:12 AM (IST)Updated: Tue, 27 Dec 2022 04:41 PM (IST)

Tunisha Sharma Funeral Today तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर की दोपहर अपने शो के सेट पर मृत पायी गयी थीं। उनका ...और पढ़ें

Tunisha Sharma Death, Tunisha Sharma, Sheezan Khan
Tunisha Sharma Death, Tunisha Sharma, Sheezan Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Funeral Today: अलविदा तुनिशा शर्मा.. 20 साल की तुनिषा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। एक्ट्रेस के इस तरह जाने से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तुनिषा ऐसा भी कर सकती थी। तुनिषा शर्मा का मृत शरीर 24 दिसम्बर की दोपहर उनके शो के सेट पर पंखे से लटका मिला था। तुनिषा की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया है। शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाये गये हैं।

अंतिम संस्कार से पहले बेहोश हुई तुनिषा की मां। परिवारवालों ने संभाला। 

श्मशान घाट पहुंच एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर

तुनिषा का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है। एक्ट्रेस की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी बेटी को इतनी कम उम्र में इस तरह जाते देख वह खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

दीपिका सिंह

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने पति संग तुनिषा के अंतिम दर्शन करने पहुंची।

अशनूर कौर

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अशनूर कौर तुनिषा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचीं।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अब्बास-मस्तान

जाने-माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान भी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे।

रीम शेख

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने तुनिषा के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये। बता दें, तुनिषा शर्मा और रीम शेख एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा था।

विशाल जेठवा

एक्टर विशाल जेठवा भी तुनिषा शर्मा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। विशाल ने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की।

शिविन नारंग

तुनिषा के को-स्टार शिविन नारंग एक्ट्रेस के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे। शिविन तुनिषा की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। 

घर पहुंचा एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर

अंतिम संस्कार के लिए तुनिषा शर्मा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके मीरा रोड स्थित आवास पर ले जाया गया।

— ANI (@ANI) December 27, 2022

आज दोपहर में होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार

इसी बीच अब खबर है कि तुनिषा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार गोड़ादेव नाका के श्मशान घाट में होगा। एक्ट्रेस के परिवार ने अंतिम संस्कार की खबर दी है। परिवार ने लिखा, 'बहुत भारी मन से कहना पड़ रहा है कि तुनिशा हमें 24 दिसंबर को छोड़कर चली गई। हम सभी से निवेदन करते हैं कि वो आए और जाने वाले आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे घोदेव शमशान में होगा।

देर शाम शीजान के परिवारवालों का बयान आया सामने

तुनिषा शर्मा डेथ केस पर मौत के दो दिन बाद एक्टर शीजान खान के परिवारवालों का कहना है, जो भी लोग हम सबको एक बयान के लिए संपर्क कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह मैसेज है कि प्लीज हमें और हमारी फैमिली को थोड़ा वक्त दीजिए... हम थोड़ा प्राइवेसी चाहते हैं। यह देखकर दुख होता है कि मीडिया के सदस्य लगातार हमें फोन कर रहे हैं। यहां तक कि हमारे घरों के नीचे टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं।

तुनिषा की मां ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर बेटी की मौत के बाद कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि शीजान पर तुनिषा के साथ रिलेशन में होते हुए दूसरी लड़कियों के साथ संबंध रखा। आगे उन्होंने यह भी बोला है कि शीजान ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया है।

4 जनवरी को 21वां जन्मदिन मनाती एक्ट्रेस

तुनिषा शर्मा  वे 4 जनवरी को 21 साल की हो जातीं,  लेकिन बर्थडे से पहले ही उन्होंने खुदकुशी कर ली। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। महाराणा प्रताप से उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू किया था। तब से अब तक वह कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं।

यह भी पढ़ें- Mohit Abrol on Tunisha suicide: तुनिषा शर्मा की मौत पर बोले एक्टर मोहित अब्रोल, कहा- कभी लगा नहीं...

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा डेथ मिस्ट्री में शीजान खान के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया यह बयान