विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो ये बढ़ाते हैं 'बिग बॉस' की टीआरपी

By Edited By:
Published: Tue, 17 Dec 2013 12:19 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2013 03:24 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस भले ही तीन महीने में खत्म हो जाता है, लेकिन हर सीजन में घर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस भले ही तीन महीने में खत्म हो जाता है, लेकिन हर सीजन में घर में हुए विवादों की वजह से ये शो याद रहता है। कहीं न कहीं बिग बॉस की टीआरपी बढ़ने का यही सबसे बड़ा कारण भी है। हर सीजन में प्रतियोगी कुछ न कुछ ऐसे कारनामें करते हैं जो काफी दिनों तक चर्चा में रहते हैं और खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वो फिर घर में प्रतियोगियों के झगड़े हो या उनके बीच पनपता प्यार। आइए बिग बॉस के हर सीजन में हुए कुछ चर्चित विवादों पर नजर डालते हैं।

तनीषा-अरमान कोहली का प्यार

बिग बॉस सीजन सात में अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी के बीच बढ़ती नजदीकियां आजकल सुर्खियों पर है। दोनों को कई बार बिग बॉस के घर में आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा गया है। यही नहीं उनके रिश्ते कई सवाल भी खड़े किए जाते हैं। सलमान खान ने कई बार इन्हें आगाह भी किया है।

बिग बॉस से बाहर हुई सलमान की कट्रीना

अरमान कोहली की गिरफ्तारी

ऐसा पहली बार हुआ कि बिग बॉस के घर के अंदर से किसी को गिरफ्तारी हुई हो। बिग बॉस सीजन सात में कुछ ऐसा हुआ कि बात थाने तक पहुंच गई। सोफिया हयात और अरमान कोहली के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि सोफिया अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। यही नहीं अरमान को सोफिया के साथ मार-पीट करने के जुर्म में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सोफिया घर से बाहर हो चुकी हैं।

इमाम सिद्दीकी और अश्का गोरादिया

बिग बॉस सीजन छह में इमाम सिद्दीकी घर की दूसरी प्रतियोगी अश्का गोरादिया के साथ बदसलूकी करते थे। वे उनकी नकल उतारते थे, उन पर तंज कसते थे। अश्का को क्राई बेबी बुलाते थे। एक दिन उन्होंने हद कर दी। वे अपना आपा खो बैठे और सारे प्रतियोगियों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बिग बॉस को उन्हें घर से बाहर निकलना पड़ा।

महक खान और स्काई

बिग बॉस सीजन पांच में गौहर खान की बहन महक खान का मामला काफी चर्चा में रहा था। जब महक ने स्काई के बारे में दूसरे प्रतियोगियों को भड़काना शुरू कर दिया। दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई, लेकिन स्काई ने पलटवार करते हुए महक के अतीत के बारे में गलत अफवाहें फैलाना शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई थी कि सल्लू मियां को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था।

श्वेता तिवारी और डॉली बिंद्रा

सीजन चार में डॉली बिंद्रा और श्वेता तिवारी के बीच घमासान मचा था। जो काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरने में सफल रहा। श्वेता तिवारी शुरुआती एपिसोड में घर में किचन और खाने की जिम्मेदारी संभालती थी। जैसे ही डॉली की एंट्री हुई, दोनों के बीच इसे लेकर खींचतान शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों निजी मुद्दों को लेकर लड़ने लगे। एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे और गाली-गलौच देनी भी शुरू कर दी थी।

साक्षी, अश्मित के एमएमएस

सीजन चार में अश्मित पटेल और साक्षी प्रधान के एमएमएस चर्चा में रहे। पहले साक्षी का गरमा-गरम एमएमएस चर्चा में रहा और उसके बादा आया अश्मित पटेल और रिया सेन का लिक लॉक करते हुए एमएमएस। खुद अश्मित ने माना था कि रिया के साथ उनका यह एमएमएस असली था।

राजू श्रीवास्तव

सीजन तीन में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के साथ जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। हंसी मजाक में बात काफी हद तक बढ़ गई थी। अदिति गोवित्रीकर ने तनाज ईरानी के साथ मिलकर पुल के पास जाकर मजाक में राजू की पैंट उतार दी थी। इसके बाद राजू काफी शर्मा गए। ये राजू के लिए एक शर्मनाक मोमेंट था।

कमाल रशीद खान

सीजन तीन में कमाल रशीद खान ने कुछ ऐसा किया, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। वे बिग बॉस के अब तक के सबसे हिंसक प्रतियोगियों में से एक हैं। ये बख्तियार ईरानी और रोहित वर्मा के साथ झगड़ा करते करते इतने तंग आ गए थे कि इन्होंने गुस्से में कांच की बोतल रोहित की ओर फेंक दी थी। जिसके बाद इन्हें घर से बाहर निकलना पड़ा।

राजा चौधरी और संभावना सेठ

सीजन टू में राजा चौधरी और संभावना शेट के बीच बढ़ती नजदीकियां भी विवाद का हिस्सा बनी थी। दोनों इस दौरान काफी करीब आए। दोनों को कई बार किस करते हुए देखा गया। लेकिन शो खत्म के बाद राजा इस बात से साफ मुकर गए।

राखी सावंत और कश्मीरा शाह

राखी सावंत और कश्मीरा शाह के बीच जबरदस्त कैट फाइट हुई थी। उनकी उस लड़ाई से कोई भी अंजान नहीं है। दोनों ने एक दूसरे को बहुत कुछ कहा था। कश्मीर ने बाकी प्रतियोगियों को राखी के बारे में कुछ ऐसा कहा कि वे राखी को नॉमिनेट करने पर उतारू हो गए। राखी को इसके बाद घर से बाहर जाना पड़ा था। दोनों की ये लड़ाई आज भी शो खत्म होने के बाद भी जारी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।