विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने शादी से पहले कर ली बच्चे की प्लानिंग, जवाब सुनकर नेहा धूपिया रह गईं शॉक्ड

Published: Fri, 22 May 2026 09:06 AM (IST)

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में 'देसी ब्लिंग' शो में सगाई की, जिसके बाद उनकी शादी की चर्चाएं तेज हैं। नेहा धूपिया के शो में तेजस्वी ने बच्चे की प्लानिंग पर ऐसा जवाब दिया जिससे सभी हैरान रह गए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों फिलहाल दुबई ब्लिंग के स्पिन-ऑफ शो देसी ब्लिंग (Desi Bling) में नजर आ रहे हैं। चार साल के डेटिंग के बाद करण ने आखिरकार तेजस्वी को प्रपोज किया।

इस बीच दोनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में नजर आए, जहां तेजस्वी ने बच्चे की प्लानिंग को लेकर बात की। नेहा धूपिया ने तेजस्वी से पूछा, "आप लोग बच्चे कब प्लान कर रहे हैं?"

यह भी पढ़ें- अब बजेगी शहनाई! Karan Kundrra ने दुनिया के सामने पहनाई तेजस्वी को अंगूठी, खुशी के मौके पर क्यों दुखी हुए फैंस?

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

कब बेबी प्लान कर रही तेजस्वी?

इस पर तेजस्वी ने जवाब दिया, "अगर बच्चे प्लान करके होने होते तो क्या आपके बच्चे प्लान करके होते?" तेजस्वी के जवाब से अंगद बेदी और नेहा धूपिया हैरान रह गए। बता दें, नेहा धूपिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए तेजस्वी ने उन पर तंज कसते हुए ऐसा जवाब दिया।

इस पर अंगद बेदी ने कहा, "मुझे यह जवाब अच्छा लगा!" वहीं नेहा ने जवाब दिया, "कुछ लोगों के बच्चे प्लान करके भी होते हैं।" तेजस्वी ने आगे कहा कि मुझे लगता है हमारे भी बच्चे अनप्लान्ड होंगे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

करण ने तेजस्वी को किया प्रपोज

बता दें कि देसी ब्लिंग के लेटेस्ट एपिसोड में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यह शो 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया। प्रपोजल बेहद भव्य था। करण ने अपने साथी कलाकारों रिजवान साजन, सतीश सनपाल, आदेल साजन, सना साजन, तबिंदा सनपाल, पामेला सेरेना, द्युति पारुक, इरीना किनाख, अलीजे मिर्जा, लैली मिर्जा और जानवी गौर की मदद से तेजा के लिए सरप्राइज प्लान किया था। सभी कलाकार इस खास मौके के लिए डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।

 

बता दें कि करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। दोनों शो में साथ नजर आए थे। यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Karan ने इधर तेजस्वी को किया प्रपोज, उधर वायरल हुआ एक्स गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट; यूजर्स बोले-'मूव ऑन प्लीज'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।