विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karan ने इधर तेजस्वी को किया प्रपोज, उधर वायरल हुआ एक्स गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट; यूजर्स बोले-'मूव ऑन प्लीज'

Published: Thu, 21 May 2026 07:43 PM (IST)

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के मैरिज प्रपोजल के बीच हाल ही में अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर का एक पोस्ट वायरल हो रहा, जिसे देख लोग काफी गुस्सा हो गए हैं। 

करण के प्रपोजल के बीच अनुषा का पोस्ट हुआ वायरल/ फोटो- Instagram

करण के प्रपोजल के बीच अनुषा का पोस्ट हुआ वायरल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली अपनी जिंदगी के एक नए फेज में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग्स' में करण कुंद्रा ने डायमंड रिंग पहनाकर तेजस्वी (Tejasswi Prakash) को शादी के लिए प्रपोज किया है।

हालांकि, इस बीच ही करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने भी एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। हालांकि, इस पर अब अनुष्का ने पलटवार किया है। 

अनुषा दांडेकर ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

जिस समय करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का 'देसी ब्लिंग' से यह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर ऑनएयर हुआ, ठीक उसी समय के आसपास अनुषा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।"

हालांकि, अनुषा दांडेकर ने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं मेंशन किया, लेकिन उनकी स्टोरी की टाइमिंग से फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने ये मैसेज एक्स ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के लिए ही पोस्ट किया।

यह भी पढ़ें- अब बजेगी शहनाई! Karan Kundrra ने दुनिया के सामने पहनाई तेजस्वी को अंगूठी, खुशी के मौके पर क्यों दुखी हुए फैंस?

anusha

यूजर्स बोले -प्लीज अब तो आगे बढ़ जाओ

अनुषा दांडेकर के इस क्रिप्टिक पोस्ट के वायरल होने के बाद एक यूजर ने एक्ट्रेस को लताड़ लगाते हुए लिखा, "आप करण कुंद्रा से इतनी ज्यादा ऑब्सेस्ड क्यों हों।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हम ये समझ सकते हैं कि आपको यह कपल पसंद नहीं है, लेकिन आप उनके स्पेशल डे पर ऐसी हरकत करके बहुत ही नीचे गिर चुकी हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे करण कुंद्रा नहीं पसंद है, लेकिन ये बहुत ही अजीब है। सच में यार मूव ऑन हो, जिंदगी में आगे बढ़ो। तुम खुद को इम्बेरेस कर रहे हो।"

अनुषा दांडेकर ने दूर की गलतफहमी

लगातार ट्रोलिंग के बाद अब हाल ही में अनुषा दांडेकर ने सीधे तौर पर अपनी बात रखते हुए एक और पोस्ट किया और लिखा, "सच में तुम्हें कुछ भी नहीं पता है, खासतौर पर ये क्या आर्टिकल्स हैं। जब मैं किसी चीज के बारे में बोल रही हूं, तो मैं भगवान को अपने निजी कारणों के चलते बोल रही हूं। आप खुद हर चीज को उनसे जोड़ रहे हो और मेरे ऊपर चढ़ रहे हो, अपने खुद की धारण के आधार पर, सच में। जिन्होंने मुझे क्यूट-क्यूट डीएम भेजे हैं, मैंने उन्हें देखा और मैं उनसे सहमत हूं। जो तुम्हें लिखना है और सोचना है, सोचते रहो, लव यू।"

anusha dandekar

2020 में हुआ था अनुषा-करण का ब्रेकअप

अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने एक-दूसरे को साल 2016 में डेट करना शुरू किया था। उन्होंने 3 साल से ज्यादा एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, 2020 के अंत में अनुषा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। उन्होंने करण कुंद्रा पर झूठ बोलने और धोखा देने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- फैंस करते रहे इंतजार...Karan Kundrra और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली शादी? इस एक्टर ने कहा- 'दोनों कोर्ट में...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।