विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं तेरी बीवी हूं...' Tejasswi Prakash ने व्लॉग में खुद को बताया करण कुंद्रा की पत्नी, हैरान रह गए फैंस

Published: Sat, 27 Jun 2026 09:30 PM (IST)

करण कुंद्रा के मॉरिशस व्लॉग में तेजस्वी प्रकाश ने खुद को उनकी पत्नी बताया, जिससे फैंस उनकी शादी को लेकर उत्साहित हो गए हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया। एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ मॉरिशस में छुट्टियां मना रहे हैं। फिलहाल उनका ये व्लॉग एक खास पल के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने एक बार फिर से उनकी शादी की बातें करना शुरू कर दिया है।

व्लॉग में हुई एक बातचीत में तेजस्वी दूसरी तरफ मुंह करके बैठी हुई हैं जब करण उनसे कहते हैं कि वो उसकी पत्नी है ना, तुम मेरी पत्नी नहीं हो ना। इस बात पर तेजस्वी ने तपाक से जवाब देती है, "अरे, मैं तेरी बीवी हूं।" इस पर करण कहते हैं, 'अच्छा जी।' फिर तेजस्वी ने कहा,'मैं तुम्हारी बीवी हूं भूल जाते हो क्या।'

यह भी पढ़ें- Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने शादी से पहले कर ली बच्चे की प्लानिंग, जवाब सुनकर नेहा धूपिया रह गईं शॉक्ड

क्या वाकई कपल ने गुपचुप कर ली शादी

इस मजाकिया बातचीत ने तुरंत फैन्स का ध्यान खींचा। कई लोगों ने तेजस्वी की मजाक-मजाक में कही बात को इस कपल के मजबूत रिश्ते का एक और संकेत माना। यह क्लिप वायरल हो गई है और 'तेज-रान' (TejRan) के फ़ैन्स अब यह सोच रहे हैं कि यह टीवी कपल आख़िर कब शादी के बंधन में बंधेगा।

Karan (18)

तेजस्वी का यह जवाब तब आया जब उन्होंने शिकायत की कि मॉरिशस ट्रिप के दौरान करण ने उनकी तस्वीरें नहीं लीं। बाद में, करण ने तेजस्वी को भरोसा दिलाया कि वह तस्वीरें लेंगे और आखिर में प्यार से कहा,'आई लव यू बेबी'।

साल 2021 में हुई थी मुलाकात

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात साल 2021 में 'बिग बॉस 15' के दौरान हुई थी। यहीं से कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। तब से ये जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बनी हुई है। पिछले कुछ सालों में, अक्सर उनकी शादी की अफवाहें उड़ती रही हैं और फैन्स बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'कर्दाशियन के घर पैदा...' Tejasswi को प्रपोज करने के तरीके पर ट्रोल हुए थे करण कुंद्रा, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।